उत्तर प्रदेश लखनऊ उत्तर प्रदेश में रहस्यमयी बुखार का प्रकोप थमने का नही ले रहा नाम बुखार ने बढ़ाई चिंता | ( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )

 ( उत्तर प्रदेश लखनऊ उत्तर प्रदेश में रहस्यमयी बुखार का प्रकोप थमने का नही ले रहा नाम बुखार ने बढ़ाई चिंता ) 

उत्तर प्रदेश लखनऊ उत्तर प्रदेश में रहस्यमयी बुखार का प्रकोप थमने का नाम नही ले रहा है बल्कि बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश के फिरोजाबाद, मथुरा,बलिया जैसे जिलों में रहस्यमयी बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है।बीमारी की वजह से अस्पतालों में भीड़ लग गई है।बीमारी की हालत ये है कि सिर्फ फिरोजाबाद में ही बुखार के 430 मरीज शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं।अभी तक 50 से अधिक की मौत भी हो चुकी है।आपको बता दें कि इस रहस्यमयी बुखार ने सबसे ज्यादा अपनी चपेट में बच्चों को लिया हैं। राजधानी लखनऊ, एटा, इटावा, सीतापुर, बाराबंकी, श्रावस्ती, कासगंज और फर्रुखाबाद से मामले सामने आए हैं।प्रदेश का फिरोजाबाद जिला रहस्यमयी बुखार से सबसे अधिक प्रभावित है।अभी तक इस जिले में 51 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पिछले दिनों फिरोजाबाद का दौरा कर चुके है और बीमार बच्चों से भी मिले थे। फिरोजाबाद में 430 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को ही 155 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बलिया में जिला अस्पताल में वायरल बुखार के मामलों में पिछले 10 दिनों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और ज्यादातर बच्चे ही हैं। मथुरा में स्क्रब टाइफास के साथ-साथ वायरल बुखार, डेंगू, आदि भी अपना पैर पसार रहा है। मथुरा के 7 गांव इस वक्त प्रभावित हैं। 13 लोगों मौत हो चुकी हैं।कुछ लोग रहस्यमयी बुखार की वजह से इतनी दहशत में हैं कि घर छोड़कर दूसरी जगह जाने के लिए मजबूर हो गए हैं। कई गांवों के अधिकांश परिवार अपने बच्चों को लेकर गांव छोड़ कर जा चुके हैं। बुलंदशहर में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। मौसम संबंधी बीमारियां मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, वायरल बुखार आदि से निपटने के लिए तैयारी चल रही हैं। इसमें 7 सितंबर से 16 सितंबर तक गांव-गांव डोर टू डोर सर्वे का अभियान चलाया जायेगा। एटा के आधा दर्जन गांव में 400-500 बुखार-वायरल पीड़ित मरीज सामने आए हैं। कई लोग ऐसे भी हैं जो अस्पताल जाकर भर्ती नहीं हुए हैं और घर पर ही इलाज करा रहे हैं। कई लोग एटा से बाहर जाकर भी इलाज करा रहे हैं। संगम नगरी प्रयागराज में अस्पतालों में बीमार बच्चों की लाइन लगी हुई है।हालत ऐसी हो गई है कि एक बेड पर तीन-तीन बच्चों का इलाज हो रहा है। चिल्ड्रन अस्पताल की ओपीडी में भर्ती बच्चों की संख्या देखते ही देखते दोगुनी हो गई है। लखनऊ के फैजुल्लागंज में पिछले कुछ दिनों से बुखार और वायरल की वजह से दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हैं। प्रशासन एरिया में सैनिटाइजेशन कर रहा है और जितने भी बच्चे बीमार हैं उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!