भदोही आयुक्त विंध्याचल मंडल /नोडल अधिकारी श्री योगेश्वर राम मिश्र द्वारा कोविड- 19 संक्रमण एंव डेंगू से बचाव दृष्टिगत जिला अस्पताल ज्ञानपुर का आकस्मिक किया गया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश | ( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

( भदोही आयुक्त विंध्याचल मंडल /नोडल अधिकारी श्री योगेश्वर राम मिश्र द्वारा कोविड- 19 संक्रमण एंव डेंगू से बचाव दृष्टिगत जिला अस्पताल ज्ञानपुर का आकस्मिक किया गया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश )

भदोही आयुक्त विंध्याचल मंडल /नोडल अधिकारी श्री योगेश्वर राम मिश्र ने आज सर्वप्रथम जिला अस्पताल ज्ञानपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया एवम डेंगू की रोकथाम एवम बचाव के सम्बंध मेंतैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ने इमरजेंसी वार्ड, डेंगू वार्ड, पिकू वार्ड एवम lab आदि का गहन निरीक्षण किया एवम आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल में बनरहेऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि ऑक्सीजन प्लांट के पास जो गंदगी है उसे तत्काल साफ करवा के वहां पर पेड़ पौधे लगाए जाएं। मंडलायुक्त महोदय ने वहां आए मरीजों से बात चीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वहां मौजूद मरीजों से मास्क लगाने का आग्रह किया और वहां मौजूद सीएमएस को सभी लोगों को मास्क उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। तत्पश्चात आयुक्त महोदय ज्ञानपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 का निरीक्षण किया और अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिया कि घरों की से निकले कूड़ा को फेंकने के लिए डस्टबिन अवश्य रखवाएं। मंडलायुक्त महोदय ने वहां उपस्थित स्थानीय लोगों से भी बात की और वार्ड में हो रही नियमित साफ सफाई के लिए बारे में पूछा। तत्पश्चात मंडलायुक्त महोदय ने प्राथमिक विद्यालय लखनो का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया और खाने की गुणवत्ता को भी चेक किया। इस दौरान उन्होंने उन्होंने खाने की गुणवत्ता को और सुधारने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी उच्च अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के एडीएम का बना खाना खाकर चेक जरूर करें ताकि बच्चों को अच्छा आहार व उच्च गुणवत्ता वाला भोजन मिल सके। इसके पश्चात मंडलायुक्त महोदय ने क्लास में जाकर बच्चों से बातचीत की और उनके ज्ञान का स्तर परखा।वहां उन्होने दो बच्चों से 12 और 13 का पहाड़ा पूछा। बच्चों द्वारा सही सही पहाड़ा सुनाने पर उन्होंने अध्यापकों की तारीफ की और बच्चों को 1000₹ का उपहार स्वरूप दिया। तत्पश्चात 100 सैया कैंपस में बने रहे डायलिसिस हाल का निरीक्षण किया और उसकी गुणवत्ता के बारे में पूछा एवं कार्यदायी संस्था को हिदायत दी कि कार्ययोजना का बोर्ड जरूर लगवाएं और कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही ना होने पाए ।
इसके पश्चात मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी 50 लाख के ऊपर की परियोजनाओं के संबंध में यह निर्देश दिया कि सभी कार्य 30 दिसंबर तक अवश्य पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने सीएनडीएस,यूपीपीसीएल,जल निगम एवं पीडब्ल्यूडी आदि कार्यदायी संस्थाओं से समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी भी कार्य पे देरी और लापरवाही हुई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अधिशासी अधिकारी भदोही से कान्हा गौशाला का कार्य दिसंबर तक अवश्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी कार्यों की प्रगति निरंतर देखें और उसकी नियमित समीक्षा करते रहें।
इस अवसर पर उपस्थित जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी श्री भानू प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी एवम समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!