गोण्डा नोडल अधिकारी श्रीमती अनामिका सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर क्रामक रोगों से बचाव व आपदा प्रबंधन का लिया जायजा | ( निशिथ कुमार की खास रिपोर्ट )


( गोण्डा नोडल अधिकारी श्रीमती अनामिका सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर क्रामक रोगों से बचाव व आपदा प्रबंधन का लिया जायजा )
गोण्डा जिले की नोडल अधिकारी श्रीमती अनामिका सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में डेंगू, मलेरिया व अन्य संक्रामक रोगों की स्थिति, बाढ़ प्रबन्धन, पशुओं का टीकाकरण, खाद्य एव रसद विभाग,शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, सरकारी विद्यालयों के परिसर व शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था, ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन व फागिंग मथा एण्टी लारवा का छिड़काव आदि की स्थिति के बारे जानकारी ली तथा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। समीक्षा में जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही द्वारा बताया गया कि डेंगू, मलेरिया आदि कि नियंत्रण के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती के साथ ही हेल्प डेस्क क्रियाशील है। इमरजेन्सी वार्ड में 10 बेड आरक्षित हैं तथा सेन्ट्राइज आॅक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था जिला अस्पताल में उपलब्ध है। इसी प्रकार बाल रोग विभाग में 30 बेडों उपलब्ध हैं तथा 03 बाल रोग विशेषज्ञ सहित मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ तैनात हैं। इसके अलावा मेडिसिन वार्ड में 32 बेड उपलब्ध हैं। बाढ़ क्षेत्रों में प्रभावितों को लगातार राहत व मदद मुहैया कराने के लिए नोडल अधिकारियों सहित राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य व पशु पालन विभाग की टीमें काम र रही हैं। बाढ़ से बचाव को लेकर 143 निगरानी समितियां सक्रियं हैं तथा बाढ़ क्षेत्रों के लिए 08 मेडिकल की टीमें तैनात हैं। तटबन्धों की सीसीटीवी कैमरे से लाइव मानीटरिंग की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग अन्तर्गत 2612 परिषदीय विद्यालयों, 17 कस्तूरबा गंाधी विद्यालयों, 02 अनुदानित प्राथमिक व 29 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के परिसरों की साफ-सफाई कराने के साथ ही सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। नगर निकायों में टीमें लगाकर लगातार फागिंग व सफाई अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण व नगर में आर्सेनिक प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, नलों को रिबोर कराया गया है।बैठक में नोडल अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे अगले तीन दिनों के अन्दर सभी विद्यालयों में पुस्तकें पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अभिभावकों का राशन कार्ड व आधार कार्ड भी बनवाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि डेंगू व मलेरिया से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने का काम करें तथा इस बीमारियों से कैसे बचें, इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराएं जिससे लोगों को बचाव के बारे में जानकारी हासिल हो सके। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल, सीएमओ डा0 आर0एस0 केसरी, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल डा0 घनश्याम सिंह, सीएमएस महिला अस्पताल डा0 सुषमा सिंह, डीएसओ सुरेंद्र यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, एक्सईएन जल निगम मुकीम अहमद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

( निशिथ कुमार की खास रिपोर्ट )
