उत्तर प्रदेश महोबा जिले के बसौरा गांव में जहरीली रोटी खिलाने से दो दिन के अंदर 20 कुत्तों की मौत ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज | ( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( महोबा जिले के बसौरा गांव में जहरीली रोटी खिलाने से दो दिन के अंदर 20 कुत्तों की मौत ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज )

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के बसौरा गांव में जहरीली रोटी खिलाने से दो दिन के अंदर 20 कुत्तों की मौत हो गयी। इस सिलसिले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।श्रीनगर एसएचओ अनिल कुमार ने सोमवार को बताया कि बसौरा गांव में शुक्रवार की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने जहर मिलाकर रोटियां फेंक दी, जिनके खाने से दो दिन के भीतर 20 कुत्तों की मौत हो गयी है, इनमें पालतू और आवारा दोनों शामिल हैं। एसएचओ ने बताया कि ग्राम प्रधान की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक मामला दर्जकर मृत कुत्तों को जमीन में दफना दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। बसौरा गांव के ग्राम प्रधान सुखनंदन प्रजापति ने बताया कि किसान जंगली जानवरों से फसल की रखवाली के लिए कई कुत्ते पाल रखे थे, जिन्हें शुक्रवार की रात जहर मिलाई रोटी खिला दी गयी। जहर मिली हुई रोटी खाने से पालतू और आवारा 20 कुत्तों की मौत हुई है और अभी कुछ बीमार कुत्ते मर सकते हैं। महोबा के मुख्य विकास अधिकारी हरिचरण ने बताया कि बसौरा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में कुत्तों की मौत के मामले की पशु चिकित्सा अधिकारी से जांच कराई जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!