उत्तर प्रदेश औरैया माननीय श्री लाखन सिंह राजपूत जी के द्वारा भाग्यनगर विकास खण्ड के अंतर्गत बिलन्दपुर नवनिर्मित 22 आगनवाड़ी केंद्र का फिता काटकर किया गया शुभारंभ। (  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया माननीय श्री लाखन सिंह राजपूत जी के द्वारा भाग्यनगर विकास खण्ड के अंतर्गत बिलन्दपुर नवनिर्मित 22 आगनवाड़ी केंद्र का फिता काटकर किया गया शुभारंभ )

उत्तर प्रदेशऔरैया  लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा पोषण माह का सुभारम्भ किया गया, जनपद में 22 नवनिर्मित आगनवाड़ी केंद्रों के लोकार्पण हेतु चयन किया गया था जिसमें माननीय श्री लाखन सिंह राजपूत जी के द्वारा भाग्यनगर विकास खण्ड के अंतर्गत बिलन्दपुर आगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया गया। आगनवाड़ी केंद्र पर एक गर्भवती महिला की गोद भराई एवं एक नवजात शिशु का अन्नप्राशन किया गया। माननीय मंत्री जी के द्वारा बताया गया कि गर्भवती महिलायें अपनी सोच बदलकर पोषणयुक्त भोजन करे जैसे हरी सीजनल सब्जी, गुड़, चना, पालक इत्यादि खायें। जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी के द्वारा बताया गया कि कि महामहिम राज्यपाल व माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से जनपद में 22 आगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में पोषण अभियान के तहत माह सितंबर को पोषण माह के रूप मे मनाया जाएगा।

(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!