उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद क्षेत्र में किसानों ने फिर चुना गिरधर भक्त मिश्र को अपना अध्यक्ष किया जोरदार स्वागत । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया फफूंद क्षेत्र में किसानों ने फिर चुना गिरधर भक्त मिश्र को अपना अध्यक्ष किया जोरदार स्वागत )
उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद रजवाहा अध्यक्ष बन कर किसानों की हकों की लड़ाई लड़ने वाले किसान नेता गिरधर भक्त मिश्र को किसानों ने एक बार दुबारा निर्विरोध अध्यक्ष चुना है। दुबारा निर्विरोध बने रजवाहा अध्यक्ष का किसानों तथा पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर तमाम किसान व पदाधिकारीगण मौजूद रहे। मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम सल्हूपुर में हुये स्वागत समारोह में दुबारा निर्विरोध निर्वाचित हुये रजवाहा अध्यक्ष किसान नेता गिरधर भक्त मिश्र का किसानों तथा पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया । इस मौके पर किसान नेता गिरधर भक्त मिश्र ने कहा कि में सभी किसान भाइयों और पदाधिकारियों का आभारी हूँ कि उन्होंने मुझे जो दुबारा जिम्मेदारी दी है उसको पूरी निष्ठा के साथ निभाउंगा । हमारे पिछले कार्यकाल में किसान भाइयों के जो कार्य नहीं हो पाए उन्हें पूरी तौर पर पूरा कराने का काम करूंगा । उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में जो भी समितियां थी उन समितियों का सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कोई सहयोग नहीं किया । समितियों को दर किनार कर सिंचाई विभाग ने बहुत से कार्य किये हैं जिसकी हम सभी लोग जांच करवाकर दोषियों को दंडित करवाएंगे इसके लिये अगर हम लोगों को न्यायालय की शरण मे भी जाना पड़ा तो जाएंगे । उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण नहीं होने दिया जायेगा किसानों के हकों की लड़ाई हमेशा लड़ता रहूंगा । स्वागत समारोह के बाद उन्होंने बैठक कर कई बिंदुओं पर चर्चा की । इस मौके पर दिनेश कुमार दोहरे सचिव, वीरपाल सिंह यादव ,राम आसरे, मंगल सिंह यादव,राकेश यादव,महेंद्र दोहरे,सत्यनारायण, रामअवतार दुबे,गोपीनाथ,गौरव यादव,सुरेन्द्र बाबू,रविन्द्र कुमार,सत्यदेव, साहब सिंह, विश्राम सिंह,छोटे शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत
