उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद में डेंगू वायरल का प्रकोप के दृष्टिगत बचाव हेतु सिरसागंज नगर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक | (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

 

( जिला फिरोजाबाद में डेंगू वायरल का प्रकोप के दृष्टिगत बचाव हेतु सिरसागंज नगर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक)

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद में डेंगू वायरल का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जिसके बचाव के लिये प्रशासन द्वारा जगह जगह लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अन्तर्गत पालिका एवं तहसील कर्मियों द्वारा क्षेत्र में बढ़ रहे डेंगू वायरल से बचाव हेतु एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारम्भ नगर पालिका प्रागंण से एसडीएम द्वारा स्प्रे मशीन से दवा का छिड़काव कर किया गया। रैली नगर के मुख्य मार्गाें से भ्रमण करते हुए निकली। इस दौरान विभिन्न नारों एवं स्लोगन के माध्यम से लोगों को डेंगू वायरल से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। बिना पानी के कूलर चलाने, नाली गमलों व अन्य जगहों पर पानी न जमा होने देने पर बल देते हुए लोगों को अपने आस पास साफ सफाई रखने को प्रेरित किया गया। वहीं विभिन्न इलाकों में पहुंच कर एसडीएम द्वारा मच्छरों से बचाव हेतु लोशन ऑडोमास आदि का वितरण किया गया इस दौरान सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ0 कपिल यादव, तहसीलदार हर्षवर्धन के अलावा सभासद रिंकू राना, श्याम गुप्ता, आशीष पोरवाल और पालिका एवं तहसील के लोग मौजूद रहे।

(  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!