उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद में शासन प्रशासन के दिशा निर्देश अनुसार डेंगू वायरस फीवर के बाद पहली बार खुले जनपद के सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूल | ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट

( फिरोजाबाद में शासन प्रशासन के दिशा निर्देश अनुसार डेंगू वायरस फीवर के बाद पहली बार खुले जनपद के सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूल )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद में डेंगू वायरस फीवर के बाद जनपद फिरोजाबाद के सभी विद्यालयों व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को खोल दिया गया जिसमें शिकोहाबाद ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रथम दिन छात्रों की संख्या 30% दर्ज की गई जिसमें विद्यालय द्वारा बच्चों को थर्मल स्कैनर सैनिटाइजर मास्क के द्वारा प्रवेश दिया गया बतादें उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेंगू वायरस फीवर के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीते दिनों फिरोजाबाद जिला अधिकारी चंद्र विजय सिंह व शिक्षा विभाग के आदेश पर जनपद भर के सभी विद्यालयों को बंद कर दिया था वही आज एक बार फिर जिलाअधिकारी व शिक्षा विभाग के आदेश परजनपद के सभी विद्यालयों एवं सीनियर सेकेंडरी स्कूल को खोल दिया गया जिसमें शिकोहाबाद के ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रथम दिन छात्र छात्राओं की संख्या 30% दर्ज की गई वही ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल की डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ रजनी यादव ने हमारे संवाददाता से बात करते हुए बताया कि सभी क्लासों को अच्छी तरह से सैनिटाइजर के साथ-साथ विद्यालय में आने वाले बच्चों को एक सामाजिक दूरी थर्मल स्क्रीनिंग मास्क व सैनिटाइजर के द्वारा ही केट पर बच्चों को प्रवेश दिया जा रहा है वहीं उन्होंने कहा हमारे यहां बच्चों को सभी तरह से शिक्षण कार्य कराए जाएगा ऑफलाइन या ऑनलाइन होगा यह बच्चों के अभिभावकों पर निर्भर करता है कि वह अपने बच्चों को किस तरह से इस महामारी में बच्चों को भेजना चाहते हैं साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर किसी भी क्लास के बच्चे को हल्का भी अगर फीवर है तो बच्चों को तुरंत अभिभावकों को बता कर घर भेज दिया जायेगा |

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
