उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद क्षेत्र जिला संयुक्त चिकित्सालय में वायरल रोगियों की संख्या में पीड़ित लोगों की उमड़ी भीड़ स्वस्थ विभाग हुआ सतर्क ।  ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट  )

( जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद क्षेत्र जिला संयुक्त चिकित्सालय में वायरल रोगियों की संख्या में पीड़ित लोगों की उमड़ी भीड़ स्वस्थ विभाग हुआ सतर्क )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद क्षेत्र में वायरल रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अगस्त से शुरू सितंबर के प्रथम सप्ताह तक मरीजों के और अधिक बढ़ने की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। वर्तमान में सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है तो वहीं प्राईवेट अस्पतालों में भी वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं जिला संयुक्त चिकित्सालय में पूरी तैयारियां कर ली गई है। इस समय वायरल में बुखार,जुकाम, खांसी, सर्दी अथवा सामान्य स्थिति में तेज बुखार, बदन दर्द, टायफाईड, प्लेलेट्स कम होना, कमजोरी के साथ कई अन्य तकलीफ पैदा हो रही है। इस सम्बंध में सीएमएस डॉ आलोक कुमार ने बताया कि वायरल से बचने के लिए मास्क का उपयोग जरुर करें। जिस परिवार में यदि किसी को वायरल है तो उस परिवार के अन्य सदस्य वायरल से बचने के लिए सरकारी अस्पताल से दवाई ले सकते है। उबले हुए पानी का इस्तेमाल करे तथा मच्छर आदि से बचे। अस्पताल में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध है। जो भी मरीज आ रहा है उसको उसी प्रकार की दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं डाक्टरों की भी कोई कमी नहीं है।

 ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट  )

Back to top button
error: Content is protected !!