वाराणसी कैंसर विशेषज्ञ डॉ सपना गुप्ता दत्ता की संत रघुवर नगर काॅलोनी में हत्या करने वाले देवर अनिल कुमार दत्ता की अस्पताल में हुई मौत | (  धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट लखनऊ )

(वाराणसी कैंसर विशेषज्ञ डॉ सपना गुप्ता दत्ता की संत रघुवर नगर काॅलोनी में हत्या करने वाले देवर अनिल कुमार दत्ता की अस्पताल में हुई मौत  )

वाराणसी कैंसर विशेषज्ञ डॉ सपना गुप्ता दत्ता की संत रघुवर नगर काॅलोनी में हत्या करने वाले उनके देवर अनिल कुमार दत्ता की बुधवार की देर रात मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई।जिला जेल प्रशासन के मुताबिक आरोपी अनिल ब्लड प्रेशर और शुगर की समस्या से ग्रसित था।भाभी की हत्या करने के बाद बीती 22 जुलाई को उसे पुलिस ने जेल में भेजा दिया था।जेल जाने के बाद अनिल से कोई मिलने तक नही आया था और इसी वजह से अनिल अवसादग्रस्त भी रहता था। आपको बता दें कि बीती 21 जुलाई को संपत्ति विवाद को लेकर अनिल ने अपने बड़े भाई डॉ अंजनी कुमार दत्ता की पत्नी डॉ सपना गुप्ता दत्ता के सिर पर हथौड़ा और कैंची से वार कर उनकी हत्या कर दी थी।हत्या करने बाद अनिल सिगरा थाने पर जाकर सरेंडर कर दिया था।हत्यारोपी अनिल का आरोप था कि उसकी भाभी उसे नपुंसक कहते हुए ताना मार रही थी और ये बात उसे सहन नहीं हुई और उसने गुस्से में उनकी हत्या कर दी। इस मामले में मेडिकल स्टोर में काम करने वाले रौशन को भी वारदात में सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। प्रशासन के मुताबिक़ अनिल की तबीयत अधिक खराब होने पर उसे जेल अस्पताल में ही भर्ती कर इलाज कराया जा रहा था। अनिल की रात में हालत बिगड़ने पर मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।गुरुवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज चल रहा है। रांची लोहरदगा जाने वाली ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत। घटना नगजुवा स्टेशन के पास की है। जमशेदपुर बागबेड़ा थाना क्षेत्र में विहिप के बागबेड़ा अध्यक्ष बबलू सिंह पर चली गोली। गम्भीर रूप से घायल। पुलिस कर रही है मामले की जांच पड़ताल। साहेबगंज महिला थाना प्रभारी रुपा तिर्की मौत मामले में सीबीआई की टीम जांच के लिए पहुँची। रांची पिठौरिया थाना क्षेत्र से नाबालिग को अगवा कर शादी कर दुष्कर्म करने के आरोपी इमरान अंसारी को पिठौरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार। आज जेल भेजा जायेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!