उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद धर्मनगरी में आचार्य श्री विवेक सागर महाराज दसलक्षण पर्व के शुभअवसर पर रत्नत्रय नसिया जी मंदिर कोटला चुंगी पर दिनांक 10 से 19 सितम्बर तक मनाया विशेष रूप मनाया जायेगा | ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजीव शर्मा की खास रिपोर्ट )

  ( फिरोजाबाद धर्मनगरी में आचार्य श्री विवेक सागर महाराज दसलक्षण पर्व के शुभअवसर पर रत्नत्रय नसिया जी मंदिर कोटला चुंगी पर दिनांक 10 से 19 सितम्बर तक मनाया विशेष रूप मनाया जायेगा  )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद धर्मनगरी में आचार्य श्री विवेक सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में रत्नत्रय नसिया जी मंदिर कोटला चुंगी पर दसलक्षण पर्व के शुभअवसर पर दिनांक 10 सितम्बर से 19 सितम्बर तक श्रावक साधना शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे 12 वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक के लोग भाग लेंगे  | आचार्य श्री विवेक सागर महाराज ने मीडिया से वार्ता के दौरान जानकारी देते हुये बताया कि 10 सितम्बर से 19 सितम्बर तक दशलक्षण पर्यूषण पर्व विशेष रूप से मनाया जायेगा! जिसमें प्रातः पांच बजे ध्यान, आत्मा का स्वरूप का चिंतन, पौने छह बजे से जिनेंद्र भगवान का अभिषेक, सवा नौ बजे से मांगलिक प्रवचन होंगे। आगे बताया कि मध्यान्ह काल में जो श्रावक हैं उन्हें पुनः आत्मा का स्वरूप का चिंतन का अभ्यास कराया जायेगा। मध्यान्ह काल में विशेष कक्षा लगायी जायेगी। विशेष कक्षा के माध्यम से वह जैन धर्म के मुख्य सूत्रों का अध्ययन करेंगे। तीन बजे से हमारे जैन धर्म के विशेष ग्रंथ तत्वार्थ सूत्र की आराधना उसका अध्ययन भी कराया जायेगा। संध्याकाल में एक विशेष आयोजन है जो आयोजन अपने दोषों का परिपालन करने अपने दोषों का आलोचना करने के लिये एक श्लोक दिया गया है जो सामूहिक रूप से किया जायेगा। संध्याकाल के समय में गुरूभक्ति, जिन भगवान की आरती, प्रश्नमंच, आगुंतक विद्धान का मांगलिक प्रवचन एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस पर्व में विशेष शुद्धि का विशेष ध्यान रखा जायेगा। सभी को इसके लिये आमंत्रित कर धर्म लाभ उठाने की अपील की गई। वार्ता के दौरान मीडिया प्रभारी अजय जैन बजाज एवं राज जैन भी मौजूद रहे।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!