भदोही जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने सभी बैंकर्स एवं इससे जुडे विभागो को बैंक/वित्त पोषित योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुॅचाये जाने का दिया निर्देश |

( भदोही जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने सभी बैंकर्स एवं इससे जुडे विभागो को  बैंक/वित्त पोषित योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुॅचाये जाने का दिया निर्देश 

भदोही  जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होने किसानो के लिये संचालित केसीसी को प्राथमिकता के साथ बनाये जाने एवं अन्य शासकीय योजनाओं की लक्ष्य प्राप्ति हेतु संघन अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया। उन्होने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लाभान्वित किये जाने के लिये नगर निकायों/नगरपालिकाओं को अधिशासी अधिकारियों को भी विशेष अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि यह योजना अत्यन्त ही महत्वपूर्ण योजना है। इसका लाभ पात्र जनो तक अनिवार्य रुप से पहुॅचाये जाने का कार्य किया जाये। उन्होने बैंकर्स एवं प्रशासन के बीच समन्वय पर बल देते हुए कहा कि इसके लिये पाक्षिक अन्तराल पर मीटिंग की जाये एवं सभी जुडे विभाग व बैंकर्स आपसी समन्वय एवं टीम भाव से कार्य करते हुए जनपद को वित्त पोषित सभी योजनाओं में प्रथम स्थान दिलाये जाने हेतु प्रयास करें। उन्होने यह भी कहा कि यदि बैकों की कोई समस्या हो तो बेहिचक उसे संज्ञान में ला सकते है। उसका समाधान कराया जायेगा। उन्होने बैठक में दिये गये निर्देशों एवं निर्णयों को जनपद के सभी बैंक शाखाओ में सुलभ कराये जाने का भी निर्देश इस समिति को दिया, जिससे कि उसका समुचित रुप से क्रियान्वयन हो सके। जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने उद्योग, ग्रामोद्योग, मत्स्य, कृषि सहित अन्य विभाग जिनमें बैंक पोषित योजनाये संचालित है, उसकी गहनता से समीक्षा करते हुए बैकों को निर्देश दिया कि ऐसे सभी योजनाओं में जो भी पत्रावलिया लम्बित हो व लक्ष्य आवंटित हो, उसका शतप्रतिशत पूर्ति पूरी कार्य योजना के साथ सुनिश्चित किये जाये। उन्होने प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटी कला योजना, पं0दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूहों के सीसीएल/बैंकवार ऋण आदि के कार्य प्रगतियों की समीक्षा करते हुए सभी बैंकों एवं जुडे विभागो को आपसी समन्वय के साथ बेहतर प्रगति लाये जाने का निर्देश उन्होने दिया। साथ ही साख जमा अनुपात में भी सुधार लाये जाने का निर्देश उन्होने सभी बैंकर्स को दिये। अन्त में एलडीएम ने जिलाधिकारी महोदया को आश्वस्त करते हुए कहा कि दिये गये सभी निर्देशो का पालन होगा। यह जनपद प्रथम स्थान हासिल करें, इसके लिये सभी का प्रयास होगा। यह पूर्ण विस्वास है कि जिलाधिकारी महोदया द्वारा जो भी निर्देश दिये गये है, उसका सभी बैंकर्स पालन करते हुए जनपद को वित्त पोषित योजनाओं में प्रथम स्थान दिलाये जाने में अपनी भागीदारी निभायेगें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भानू प्रताप सिंह, उद्योग अधिकारी हरेंद्र प्रताप, जिला सूचना अधिकारी प्रवीण मालवीय, कृषि, मत्स्य, पशुपालन, ग्रामोद्योग, उद्योग सहित जुडे अन्य विभागो के अधिकारी गण, बैकों के जनपद स्तरीय समन्वय आदि उपस्थित रहे।

( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

 

Back to top button
error: Content is protected !!