उत्तर प्रदेश लोक भवन में अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम डा0 नवनीत सहगल की अध्यक्षता में उ0प्र0 लघु उद्योग निगम के निदेशक मण्डल 252 वीं हुई बैठक ।

( उत्तर प्रदेश लोक भवन में अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम डा0 नवनीत सहगल की अध्यक्षता में उ0प्र0 लघु उद्योग निगम के निदेशक मण्डल 252 वीं हुई बैठक  )

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम डा0 नवनीत सहगल की अध्यक्षता में आज लोक भवन में उ0प्र0 लघु उद्योग निगम के निदेशक मण्डल 252 वीं बैठक हुई। जिसमें अलीगढ़ जनपद में 150 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक आस्थान विकसित करने के संबंध प्रस्तुत प्रस्ताव पर बोर्ड ने सहमति प्रदान की। इसके साथ ही जनपद हेतु प्रस्तुत प्रस्ताव महोबा, ललितपुर, लखनऊ तथा रामपुर में नये औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने व फ्लैटेड फैक्ट्री की स्थापना पर भी निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत खुर्जा में पॉटरी काम्पलेक्स विकसित करने पर निर्णय गया।डा0 नवनीत सहगल ने बताया कि अलीगढ़ जनपद के ख्यामई गांव में औद्योगिक आस्थान विकसित करने हेतु 150 एकड़ भूमि पुर्नग्रहीत की गई है। इस औद्योगिक आस्थान को विकसित करने के लिए उ0प्र0 लघु उद्योग निगम (यूपीएसआईसी) को अधिकृत संस्था नामित किया गया है। प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जायेगा। इसमें औद्योगिक, कामर्शियल व उद्योगों में काम करने वाले कामगारों के लिए आवसीय सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इस औद्योगिक आस्थान में इलेक्ट्रोप्लेटिंग, कास्टिंग, पाउडर कोटिंग व अन्य विभिन्न प्रकार के उद्योगों को स्थापित किया जायेगा तथा अलग-अलग प्रकार के उद्योगों हेतु क्लस्टर विकसित करने के साथ कामन ईटीपी भी लगाया जायेगा। फ्लैटेड फैक्ट्री स्थापित करने के लिए भी स्थान का चिन्हांकन कर लिया गया है।  अपर मुख्य सचिव ने बताया कि अलीगढ़ में विकसित किये जाने वाला औद्योगिक क्षेत्र जेवर एयरपोर्ट सेे महज 49 किमी0 की दूरी पर है। साथ ही प्रस्तावित डिफेंस कारीडोर से इसकी दूरी केवल 10 किमी0 है। इसके अतिरिक्त जी0टी0 रोड से भी यह औद्योगिक क्षेत्र काफी नजदीक है। इसके फलस्वरूप यहां स्थापित होने वाले उद्योगों |

( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!