भदोही नेहरू युवा केन्द्र 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अशोक कुमार गुप्ता द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का किया गया आयोजन | ( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( भदोही नेहरू युवा केन्द्र 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अशोक कुमार गुप्ता द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का किया गया आयोजन )
भदोही नेहरू युवा केन्द्र भदोही के तत्वावधान में के निर्देशन में 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन नेहरू युवा केंद्र संगठन भदोही के कुशल नेतृत्व में आज राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में स्थित शहीद स्मारक से प्रारंभ की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दिनेश सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहरू युवा केंद्र नई दिल्ली भारत सरकार ,श्री भानु प्रताप सिंह मुख्य विकास अधिकारी भदोही, विनय कुमार श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष भाजपा, अखंड प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा, अखिलेश्वर सिंह ब्लाक प्रमुख ज्ञानपुर, रवि जी जिला बौद्धिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पंकज बिंद काशी क्षेत्र कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा भाजपा उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन समर बहादुर सिंह उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र भदोही द्वारा ज्ञापित की गई। दौड़ का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री दिनेश सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहरू युवा केंद्र नई दिल्ली भारत सरकार ,श्री भानु प्रताप सिंह मुख्य विकास अधिकारी भदोही, विनय कुमार श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष भाजपा के द्वारा हरी विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर से हरी झंडी दिखाकर विकास भवन तक के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उदेश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। जिससे वे अपने दैनिक जीवन में दौड़ एवं अन्य शारीरिक स्वास्थ्य गतिविधियों को अपनाकर रोग, मानसिक तनाव, मोटापे आदि बीमारियों से बच सकें।

( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )
