उत्तर प्रदेश अलीगढ़ में 14 सितंबर को पहुंचेंगे अलीगढ़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आगमन पर जोर बोर शुरू तैयारी वायुसेना और अधिकारियों ने डाला डेरा पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर । ( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( अलीगढ़ में 14 सितंबर को पहुंचेंगे अलीगढ़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आगमन पर जोर बोर शुरू तैयारी वायुसेना और अधिकारियों ने डाला डेरा )
उत्तर प्रदेश अलीगढ़।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 14 सितंबर को प्रस्तावित सभा को लेकर रविवार को ही एसपीजी ने लोधा मूसेपुर में रिहर्सल शुरू कर दिया है।इसके चलते वायुसेना के हेलीकाॅप्टर की लैंडिंग हुई। इसको देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी की सुरक्षा में ढाई हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे।इनमें 90 से ज्यादा अधिकारी कमान संभालेंगे। शनिवार को गैर जनपद के अधिकारी अलीगढ़ पहुंच गए है और साथ ही पूरी फोर्स भी आवंटित हो गयी है।सुरक्षा के दौरान पुलिस बल सादी वर्दी में तैनात रहकर हर गतिविधियों पर नजर रखेगा। आपको बता दें कि 14 सितंबर के कार्यक्रम को लेकर 1700 से अधिक पुलिसकर्मी गैर जनपद से बुलाए गए हैं। रविवार को पूरी फोर्स अलीगढ़ पहुंच जाएगी। 90 से अधिक अधिकारियों में एडीजी, आईजी,डीआईजी, एसएसपी, एसपी शामिल होंगे।पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से वीवीआईपी, वीआईपी एरिया, एंट्री प्वाइंट्स व मैदान के हर कोने पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी होगी। कार्यक्रम स्थल पर बना नियंत्रण कक्ष से सभा में शामिल होने वाले हर व्यक्ति पर पुलिस की पैनी नजर होगी और एलआइयू की टीमें सक्रिय रहेंगी।सादी वर्दी में भी पुलिस बल तैनात रहेगा। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों से अपील की है कि अपने साथ बैग, खाने का सामान, पानी की बोतल, कैमरा, होर्डिंग बैनर व अन्य आपत्तिजनक वस्तु न लाएं।प्रवेश से पहले सभी की सघन चेकिंग होगी। पुलिस ने 3500 से ज्यादा वाहनों की पार्किंग के लिए 16 से अधिक पार्किंग स्थल तैयार किए हैं।शनिवार को एसपीजी की टीम ने पार्किंग स्थल का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने आउटर रिंग पर निगरानी बढ़ा दी है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से आउटर रिंग पर लगे कैमरों से हर गतिविधियों को देखा जा रहा है।शहर में पैरामिलिट्री फोर्स ने डेरा डाल लिया है। सात कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स लगाई गई है। इसके अलावा बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग बढ़ा दी गई है।सोमवार को फोर्स को ब्रीफिंग की जाएगी। सोमवार को ही सुरक्षा व्यवस्था का रिहर्सल होगा।
