उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद डेगू मलेरिया वायरल के बढ़ते प्रकोप पर काबू पाने के लिए शिकोहाबाद मे नगर पालिका द्वारा एंटी लार्वा का छिड़काव । ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )


( जिला फिरोजाबाद डेगू मलेरिया वायरल के बढ़ते प्रकोप पर काबू पाने के लिए शिकोहाबाद मे नगर पालिका द्वारा एंटी लार्वा का छिड़काव । )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार के निर्देशन में प्रकाश प्रभारी नानक चंद कश्यप ने नगर में जगह- जगह एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। नगर पालिका टीम ने स्टेशन रोड, स्वामी नगर, लेवर कालोनी के अलावा अन्य मौहल्लों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। वहीं घर घर जाकर कूलरों को चैक किया। जहां गंदा पानी पाया, वहां तुरंत लोगों से सफाई कराई गई और उन लोगों को जागरूक भी किया गया कि अपने कूलर में नित्य प्रतिदिन पानी बदले, क्योंकि इससे मच्छर पनपने के कारण बनते हैं । घर के आसपास सफाई रखें। अगर कहीं कूड़े के ढेर पाए जाएं तुरंत हमारे नगरपालिका को सूचित करें, उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा । साथ ही अगर कोई कर्मचारी सफाई में आनाकानी करें तुरंत नगरपालिका को सूचित करें ।इस मौके पर सफाई नायक शालिगराम, फिरोज खान, शशि कपूर, अमन कुमार, राहुल कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
