उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद डेंगू और वायरल फीवर ने दस्तक सपा पार्टी के एमएलसी दिलीप यादव पहुंचे संयुक्त चिकित्सालय फल फ्रूड वितरण कर मरीजों की सुनीं समस्या दिया आश्वासन | ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )


( फिरोजाबाद शिकोहाबाद डेंगू और वायरल फीवर ने दस्तक सपा पार्टी के एमएलसी दिलीप यादव पहुंचे संयुक्त चिकित्सालय फल फ्रूड वितरण कर मरीजों की सुनीं समस्या दिया आश्वासन )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद जिले के साथ ही जिला सयुंक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भी डेंगू और वायरल फीवर ने दस्तक दे रखी है । यहां के जिला संयुक्त चिकित्सालय के वार्ड मरीजों से फुल हो चुके है । आज सोमवार को सपा के एम एल सी जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे और अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना । इस दौरान उन्होंने मरीजों को फल आदि भी वितरित किए ।आज इस मौके पर एम एल सी डाक्टर दिलीप यादव ने कहा कि किसी को भी किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी । उन्होंने अस्पताल में सीएमएस डॉ. आलोक कुमार शर्मा से मिलकर भर्ती सभी मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया कराने को लेकर वार्ता की। वहीं इसके साथ ही वो खुद प्रत्येक वार्ड में पहुंचे और भर्ती प्रत्येक मरीज से मिले और उन्हें खाने के लिए केला और सेब वितरित किये । इस मौके पर डाॅ मनोज यादव, जगमोहन यादव, सुनील यादव (सीटू ), छोटू यादव, विनय यादव, रविमोहन प्रधान, पंकज यादव, आकाश यादव, अशफाक ,आदि मौजूद रहे।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
