उत्तर प्रदेश औरैया आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में अयोध्या में पहुंच कर निकाली गई तिरंगा संकल्प यात्रा का किया शक्ति प्रदर्शन । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( औरैया आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में अयोध्या में पहुंच कर निकाली गई तिरंगा संकल्प यात्रा का किया शक्ति प्रदर्शन )

उत्तर प्रदेश औरैया अयोध्या तिरंगा यात्रा में आम आदमी पार्टी में औरैया के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंच कर की भागीदारी
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद माननीय श्री संजय सिंह जी के नेतृत्व में अयोध्या में निकाली गई तिरंगा संकल्प यात्रा में पार्टी में जनपद औरैया के जिला अध्यक्ष सुमेंद्र पोरवाल एवं जनपद प्रभारी पवन सिसोदिया एवं बिधूना विधानसभा सदस्यता प्रभारी पिंटू शर्मा ने अपने अथक प्रयासों के साथ भारी भीड़ को अयोध्या ले जाकर जनपद औरैया की शक्ति को प्रदर्शित किया। और जिले में आम आदमी पार्टी की ताकत का एहसास कराया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री सुमेंद्र पोरवाल ने प्रदेश प्रभारी माननीय संजय सिंह जी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीलम यादव, प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जय किशन शुक्ला, से मुलाकात कर जनपद औरैया की राजनीतिक माहौल पर चर्चा की इस मौके पर बिधूना विधानसभा सदस्यता प्रभारी पिंटू शर्मा, महिला विंग की विधानसभा अध्यक्ष प्रीति संखवार, सहार ब्लाक की महिला अध्यक्ष ज्योति दोहरे, प्रदेश के यूथ विंग सचिव के के राजपूत, विधानसभा बिधूना सचिव राजेश कुमार, जनपद औरैया के जिला उपाध्यक्ष आशुतोष दुबे, जिला संगठन मंत्री अभिषेक तिवारी, सहित जनपद से दो सैकड़ा कार्यकर्ता एवं महिलाएं इस कार्यक्रम में मौजूद रह कर अपनी भागीदारी निभाई।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )

Back to top button
error: Content is protected !!