उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जिलाधिकारी द्वारा जनपद के मेडिकल स्टोर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक कर उन्हें निर्देशित किया गया है कि जनपद के सभी छोटे-बड़े मेडिकल स्टोर अधिकृत चिकित्सकों के उपचार व परामर्श पर्चे के बिना किसी को भी डेंगू व वायरल बुखार आदि की दवा न दिए जाने के दिए निर्देश मेडिकल स्टोर संचालकों के विरुद्ध कठोर की जाएगी कार्यवाही | (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( जिला फिरोजाबाद जिलाधिकारी द्वारा जनपद के मेडिकल स्टोर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक कर उन्हें निर्देशित किया गया है कि जनपद के सभी छोटे-बड़े मेडिकल स्टोर अधिकृत चिकित्सकों के उपचार व परामर्श पर्चे के बिना किसी को भी डेंगू व वायरल बुखार आदि की दवा न दिए जाने के दिए निर्देश मेडिकल स्टोर संचालकों के विरुद्ध कठोर की जाएगी कार्यवाही )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह के निर्देशन में जनपद में डेंगू व वायरल बुखार की रोकथाम व प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर हर प्रकार से किए जा रहे प्रयासों की श्रंृखला में आज बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार वर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर के द्वारा जनपद के मेडिकल स्टोर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक कर उन्हें निर्देशित किया गया है कि जनपद के सभी छोटे-बड़े मेडिकल स्टोर अधिकृत चिकित्सकों के उपचार व परामर्श पर्चे के बिना किसी को भी डेंगू व वायरल बुखार आदि की दवा न दी जाए। उन्होने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि चिकित्सकों के दवा पर्चे पर एस्ट्रॉयड या अन्य हैवी डोज दवाइयां लिखी हो तो उस डॉक्टर का नाम व पता रजिस्टर में नोट कर नगर मजिस्ट्रेट व ड्रग इंस्पेक्टर को अवश्य बताया जाए, ताकि उनकी प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सके। उन्होंने सभी एसोसिएशन के पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को इस बात से अवगत करा दें। उन्होंने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना चिकित्सकों के पर्चे के दवाइयां देने का कोई भी प्रकरण संज्ञान में आता है तो उन मेडिकल स्टोर संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

(  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!