उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद तहसील सभागार में राज्य महिला आयोग सुमन चतुर्वेदी द्वारा पोषण पंचायत कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ | ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( जिला फिरोजाबाद तहसील सभागार में राज्य महिला आयोग सुमन चतुर्वेदी द्वारा पोषण पंचायत कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद तहसील सभागार में पोषण पंचायत कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में उ0प्र0 राज्य महिला आयोग से जनपद हेतु नामित मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग सुमन चतुर्वेदी द्वारा प्रतिभाग किया गया। 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2021 तक, माह सितम्बर 2021 को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप मंे मनाया जा रहा हैं। कार्यक्रम के दौरान सुमन चर्तुवेदी मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा महिला उत्पीडन की घटनाआंे पर प्रभावी रोकथाम लगाने, पीडित महिलाआंे को त्वरित न्याय दिलवाये जाने तथा विभिन्न विभागांे द्वारा महिलाआंे के कल्याणार्थ चलायी जा रही योजनाआंे का लाभ दिलवाये जाने की जानकारी देने के साथ कन्या सुमगंला योजन ाके अन्तर्गत पात्र लाभार्थियांे को आवेदन किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। राष्ट्रीय पोषण माह 2021 के अवसर पर उ0प्र0 महिला आयोग सुमन चतुर्वेदी द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद मंे ग्रामीण स्तर पर तहसील व ब्लॉंक मंे पोषण पंचायत का आयोजन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम मंें वर्षा, कविता,प्रीती, शबनम,गीता देवी, मन्जू, रेखा, बबली आदि महिलाआंे की गोदभराई कार्यक्रम कराया गया, 06 माह की आयु पूर्ण कर चुके 02 बच्चांे का अन्नप्राशन कार्यक्रम कराया गया। रागिनी, जानकी, मिष्टी, रोशनी, गगन, गरिमा, अंश, महिमा आदि बच्चे जो एन0आर0सी0 से स्वस्थ्य होकर लौटे थे अपने परिवारांे सहित आमन्त्रित किये गये। आयोजन में उनके परिवारांे के माध्यम से उनकी सफलता की कहानी जन समान्य मंे प्रसारित करते हुये जन सामान्य को प्रेरित किया गया कि अपने गम्भीर अति कुपोषित बच्चांे को तत्काल पोषण एवं पुनर्ववास केन्द्र पर भर्ती करायंे। प्रोत्साहन स्वरूप इन बच्चांे को पोषण पोटली, विभिन्न पोषण खाद्य सामग्री एवं उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी आभा सिंह द्वारा पोषण अभियान के अन्तर्गत संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियांे के बारे मंे जन सामान्य को अवगत कराया। पोषण आहारों की उपयोगिता एवं कुपोषण को दूर करने हेतु विभिन्न उपायांे के बारे मंे जानकारी दी। जन सामान्य को सम्बोधित करते हुये उनको प्रेरित किया गया कि अपने कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चांे को तत्काल सम्बंधित प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अथवा एन0आर0सी0 मंे बच्चांे को भर्ती करायंें। आयोजन के दौरान स्टॉल मंे किचन गार्डेन व पोषण वाटिका का प्रदर्शन करते हुये अति कुपोषित बच्चांे के परिवारांे को पोषण वाटिका की स्थापना हेतु बीज वितरण का कार्यक्रम कराया गया। स्थानीय सब्जियो एवं मौसमी फलांे, अनाजांे एवं विभिन्न पोषक आहारांे से निर्मित विभिन्न रेसिपी का प्रदशर्न किया गया एवं जन सामान्य को पोषण तत्वांे की जानकारी दी गयी। स्टॉल लगवाकर बच्चांे का वजन नाप कराया गया तथा उसके अनुसार सैम एवं मैम बच्चांे का चिन्हॉंकन कराया गया। समाज कल्याण अधिकारी अधिकारी द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाआंे की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आभा सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुशीला, सुनीता सिंह, सरिता सिंह, नीलम एवं पिंकी मुख्य सेविका एवं काफी संख्या मंे महिलायंे एवं किशोरी बालिकायंे उपस्थित रहीं।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
