उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद प्रधानमंत्री के जन्मदिन दिवस पर कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकाला और नारे लगाकर मनाया गया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस | ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )


( फिरोजाबाद प्रधानमंत्री के जन्मदिन दिवस पर कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकाला और नारे लगाकर मनाया गया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद के गांधी पार्क चौराहे पर कांग्रेस के युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चांद कुरैशी ने बताया आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया जा रहा है मोदी जी ने दो करोड़ हर साल युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था दो करोड़ रोजगार देने का वादा तो दूर लोगों के पास जो रोजगार था उसे भी छीन लिया। तो वहीं दूसरी तरफ लाल राइन गांधी ने कहां यह सिर्फ जुमले बाजो की सरकार है जो बोलते हैं वह करते नहीं हैं भाजपा सरकार ने 2014 में सरकार लाने का वादा किया था महंगाई कम होगी बेरोजगारी खत्म होगी पर ऐसा नहीं हुआ दिन पर दिन महंगाई बढ़ती जा रही है और युवा बेरोजगार होते जा रहे हैं इसी के चलते आज कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया है कांग्रेस पार्टी अब यह हरगिज़ बर्दाश्त नहीं करेगी।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
