उत्तर प्रदेश आगरा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के शुभ अवसर परखेरागढ़ विधानसभा के तीनों ब्लॉकों के दिव्यांगों को विधायक महेश गोयल द्वारा ब्लॉक परिसर में 88 ट्राय साईकल, 2 व्हीलचेयर और 10 कान मशीन का किया गया वितरण। ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

( आगरा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के शुभ अवसर परखेरागढ़ विधानसभा के तीनों ब्लॉकों के दिव्यांगों को विधायक महेश गोयल द्वारा ब्लॉक परिसर में 88 ट्राय साईकल, 2 व्हीलचेयर और 10 कान मशीन का किया गया वितरण )

उत्तर प्रदेशआगरा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर शुक्रवार को खेरागढ़ विधानसभा के तीनों ब्लॉकों के दिव्यांगों को विधायक महेश गोयल ने ब्लॉक परिसर में उपकरण वितरित कर प्रधानमंत्री के स्वावलम्बन के जरिए जीवन को उत्तम बनाने के लक्ष्य का संदेश दिया। क्षेत्रीय विधायक महेश गोयल ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस है। उन्होंने ही दिव्यांग शब्द देकर इनका सम्मान बढ़ाया। दिव्यांगजनों को उचित सम्मान मिले इसका सदैव ध्यान रखा। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया। विकास को जन-जन तक पंहुचाया। गरीबों का विशेष ध्यान रखते हुए आवास, शौचालय, रसोई गैस सिलेंडर, बिजली कनेक्शन की सुविधा दी। इसके उपरांत कार्यक्रम में विधायक महेश गोयल ने दिव्यांगों को 88 ट्राय साईकल, 2 व्हीलचेयर और 10 कान मशीन का वितरण किया और सभी को स्वावलम्बनी बनने के लिए प्रेरित किया ।

 

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!