भदोही माननीय राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा अधिकारियों के समिक्षा बैठक कर सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश । ( धर्मेंद्र कुमार पांडे की खास रिपोर्ट )


( भदोही माननीय राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा अधिकारियों के समिक्षा बैठक कर सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश )
भदोही माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज उत्तर प्रदेश सरकार उपेंद्र तिवारी द्वारा गेस्ट हाउस ज्ञानपुर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षा बैठक में समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। मा.राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने विभागवार योजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि अवशेष घरों में शौचालय बनवा लिया जाए। मा. राज्यमंत्री द्वारा जनपद में टीकाकरण के कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर टीकाकरण कराया जाना है, उस क्षेत्र में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराया जाए।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत छुटे लोगो को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने बताया कि पात्रों को शौचालय बनाने का निर्देश तथा पात्रों को आवास भी दिलाया जाय। तथा जहां खेल कूद के ग्राउंड बनवाया जाय, तथा दीवार भी बनाई जाय। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री उपेन्द्र तिवारी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशा है कि अपने खिलाड़ियों को आगे बढ़ना चाहिए और अलग-अलग फील्ड के प्रतिभाशाली लोगों को सरकार की ओर से एक मंच मिलना चाहिए। केन्द्र एवं राज्य सरकार इसी दिशा में प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री जी ने ‘खेलो इंडिया’ के माध्यम से देश एवं प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है, जो अभिनंदनीय है। इसी कड़ी को प्रदेश सरकार ने आगे बढ़ाया है। इसके अन्तर्गत राजस्व विभाग, पंचायती राज, खेल विभाग, ग्राम विकास विभाग मिलकर हर गांव मे खेल का मैदान तैयार कर रहे हैं। साथ ही, यह भी निर्देश दिये गये हैं कि खेल के मैदान के साथ-साथ ओपन जिम का भी निर्माण हो, जिससे युवा पीढ़ी की खेल के प्रति रुचि बढ़े।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री उपेन्द्र तिवारी जी ने कहा कि ‘खेलो इंडिया’ के तहत अभी हर स्तर पर प्रतिस्पर्धाएं चल रही हैं, जिससे नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्कूल, कॉलेज व गांव में अलग-अलग स्तर पर यह कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने कहा कि खेल का मैदान, स्टेडियम, मिनी स्टेडियम का निर्माण एवं स्पोर्ट्स किट उपलब्ध करायी जा रही है। इस अवसर पर विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर, मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी बालेश्वरधर द्विवेदी, परियोजना अधिकारी मनोज कुमार राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रवीण मालवीय एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें। भदोही सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित।

( धर्मेंद्र कुमार पांडे की खास रिपोर्ट )
