उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद जिला अस्पताल फिरोजाबाद के ब्लड बैंक द्वारा ग्रीन पार्क में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन | ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ रविंद्र यादव की खास रिपोर्ट )

( जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद जिला अस्पताल फिरोजाबाद के ब्लड बैंक द्वारा ग्रीन पार्क में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद जिले में डेंगू एवं वायरल फीवर की महामारी के चलते लोगों को रक्त की काफी आवश्यकता पड़ रही है। जिले के ब्लड बैंकों में रक्त की हो रही है कमी इसी कमी को देखते हुए रोटी बैंक तथा होटल ग्रीन पार्क के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन एटा रोड स्थित ग्रीन पार्क में किया गया। शिविर में जिला अस्पताल फिरोजाबाद के ब्लड बैंक द्वारा रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ में मुख्य अतिथि एसडीएम देवेंद्र कुमार, सीओ राजवीर सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस दौर में लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। इससे किसी का जीवन बचाया जा सकता है। रक्त लेने वाला किसी की जाति, धर्म, राजनीतिक पार्टी या संगठन को नहीं देखता। इसलिए निस्वार्थ होकर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए। इस दौरान ब्लड बैंक फिरोजाबाद के प्रभारी डॉ नवीन जैन के अलावा नगर के थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह, रोटी बैंक के ट्रस्टी डां अजय आहूजा, पूर्व चेयरमैन रघुवर दयाल गुप्ता, ठा अश्वनी कुमार, हरिचरण सिंह चन्नी, मनोज गुप्ता, संजीव गुप्ता उर्फ कूक्कू, वरूण उर्फ अप्पू सिंघल ,रोटी बैंक के पदाधिकारियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
