उत्तर प्रदेश फतेहपुर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक महिला व एक पुरुष को जहरीले सांप ने काटा जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती | ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

( फतेहपुर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक महिला व एक पुरुष को जहरीले सांप ने काटा जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती )

उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर आज दिनांक 18 सितंबर को फतेहपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक महिला व एक पुरुष को जहरीले सांप ने काटा जिला अस्पताल में कराया गया भर्तीमलवां थाना क्षेत्र के भगवन्तपुर गांव में अनिल कुमार 23 वर्ष अपने खेत देखने गया हुआ था तभी वापस घर लौटते समय अनिल कुमार को जहरीले सांप ने काट लिया जिससे युवक की हालत बिगड़ने लगी परिजनों को जानकारी हुई तो आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है वहीं चिकित्सक, इलाज करने में जुटे हुए हैं वही ललौली थाना क्षेत्र के उरौलीगांव की रहने वाली प्रीति देवी 26 वर्ष पत्नी रतनदीप अपने घर में डोरी पर कपड़े फैलेहुए थे कपड़े उठा रही थी तभी डोरी में बैठे सर्प ने महिला को डस लिया जिससे महिला की हालत बिगड़ने लगी पति और नंद को जानकारी हुई तो आनन फानन महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है वही पास पड़ोस के लोगों ने सांप को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला और महिला का पति सर्फ को एक पॉलिथीन में भरकर डॉक्टर के पास अस्पताल ले गया।

( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!