उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर में डेंगू के नगर पालिका टीम द्वारा ने शहरी क्षेत्रों में एंटी लार्वा का कराया गया छिड़काव । ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

 

( जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर में डेंगू के नगर पालिका टीम द्वारा ने शहरी क्षेत्रों में एंटी लार्वा का कराया गया छिड़काव  )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर में डेंगू के प्रभाव को देखते हुए अधिशासी अधिकारी के निर्देशन में पालिका टीम ने मुहल्ला एटा रोड स्थित बुर्ज , चौमुखी महादेव मंदिर के पीछे मौहल्ला, कृष्णा नगर, गंगा नगर के अलावा अन्य मौहल्लों में सफाई अभियान चलाकर एंटी लार्वा का छिड़काव एवं खाली पड़े प्लाटों में मच्छरों के लिए दवा का छिड़काव कराया। वहीं नगर पालिका टीम ने नोडल अधिकारी ब्रजेश कुमार ने घर घर जाकर कूलरों को चैक किया। जहां गंदा पानी पाया, वहां तुरंत लोगों से सफाई कराई गई और उन लोगों को जागरूक भी किया गया कि अपने कूलरों की घास को जला दें , क्योंकि इससे मच्छर पनपने के कारण डेगू जेसी बीमारी होती हैं। घर के आसपास सफाई रखें। इस दौरान नालों की सफाई नहीं होने से नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने लोगों से कहा कि यदि सफाई कार्य ठीक से नहीं होता है तो तुरंत हमें अवगत करायें। प्रकाश प्रभारी नानक चंद कश्यप ने कहा कि अगर कहीं भी कूड़े के ढेर हो तो तुरंत हमारे नगरपालिका को सूचित करें, उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा । साथ ही अगर कोई कर्मचारी सफाई में आनाकानी करें तुरंत नगरपालिका को सूचित करें। इस मौके पर सफाई नायक सालिगराम, शशि कपूर, अमन कुमार, राहुल, अन्नू सहित समाजसेवी बनवारी लाल कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

 

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!