गोण्डा प्रदेश सरकार के कार्यकाल के साढ़े चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर 36 कर्मियों के परिजनों को 30-30 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि देने के साथ नियुक्ति पत्र का किया गया वितरण। ( निशिथ कुमार की खास रिपोर्ट गोंडा )

( प्रदेश सरकार के कार्यकाल के साढ़े चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर 36 कर्मियों के परिजनों को 30-30 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि देने के साथ नियुक्ति पत्र का किया गया वितरण )

गोण्डा प्रदेश सरकार के कार्यकाल के साढ़े चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिला पंचायत सभागार जनपद के मा0 प्रभारी मंत्री व स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण से दिवंगत 36 कर्मियों के परिजनों को 30-30 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि देने के साथ ही उनके विभिन्न देयकों के साथ ही उनके वैधानिक वारिसान को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर कोविड व नान कोविड मृतकों के 98 आश्रितों को मृतक आश्रित कोटे से नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र पाने वालों में लोक निर्माण विभाग के 08,बेसिक शिक्षा के 46, पंचायतीराज विभाग के 11, ग्राम्य विकास विभाग के 06, माध्यमिक शिक्षा के 13, पशुपालन के 05, कृषि विभाग के 02, कार्यक्रम विभाग के 2, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के 01, जल निगम के 02 तथा भूमि संरक्षण विभाग के 01 मृतक कर्मियों के कुल 98 परिजन शामिल हैं।

( निशिथ कुमार की खास रिपोर्ट गोंडा )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!