उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद में बढ़ रहे डेंगू मलेरिया वायरल के प्रकोप को देखते ग्राम पंचायत पहाड़पुर में नालियों की झाड़ सफाई चलाया गया अभियान एवं एंटी लारवा का किया गया छिड़काव |  (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

 

 ( फिरोजाबाद में बढ़ रहे डेंगू मलेरिया वायरल के प्रकोप को देखते ग्राम पंचायत पहाड़पुर में नालियों की झाड़ सफाई चलाया गया अभियान एवं एंटी लारवा का किया गया छिड़काव )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जनपद में डेंगू के कहर को देखते हुए ग्राम पंचायत पहाड़पुर में नालियों की तली झाड़ सफाई अभियान चलाया गया ।और साथ ही डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी को उत्पन्न करने वाले मच्छरों के मारने के लिए एंटी लारवा दवा छिड़काव व फागिंग भी कराई गई । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुखपाल सिंह ने बताया डेंगू के प्रकोप को देखते हुए समय-समय पर आवश्यकता अनुसार गांव में एंटी लारवा दवा का छिड़काव भी कराया जाता रहेगा ।जिससे डेंगू उत्पन्न करने वाले मच्छरों का लारवा नष्ट होता रहेगा और हम इस भयानक बीमारी से बचे रहेंगे। ग्राम प्रतिनिधि ने मीडिया के माध्यम से सभी ग्राम वासियों से अपील की कि हम जिस तरह से अपने घर को स्वच्छ रखते हैं उसी प्रकार से हम आस-पड़ोस के वातावरण को भी स्वच्छ रखें जिससे हमें कभी भी कोई भी बीमारी नहीं होगी और हम हमेशा स्वस्थ रहेंगे |

 (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!