भदोही प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री पशुधन मत्स्य एवं विभाग जय प्रकाश द्वारा व जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने की समीक्षा बैठक कर जनपद देशवासियों को दी बधाई । ( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )


( भदोही प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री पशुधन मत्स्य एवं विभाग जय प्रकाश द्वारा व जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने की समीक्षा बैठक कर जनपद देशवासियों को दी बधाई )
भदोही प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास के विभिन्न क्षेत्रों में कराए गये रिफार्म, फरफार्म एवं ट्रांसफार्म प्रयासों से जनसामान्य को अवगत कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश के मा0 राज्य मंत्री पशुधन मत्स्य एवम दुग्ध विकास श्री जय प्रकाश निषाद जी द्वारा किया गया। जनपद प्रभारी मंत्री श्री निषाद जी ने प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर जनपदवासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने साढ़े चार वर्षों में वह कर दिखाया जो पूर्ववर्ती सरकारें बर्षों में न कर सकीं। विगत साढ़े चार वर्ष में मोदी जी एवं योगी जी ने एतिहासिक कार्य किए हैं। आज जनता जनार्दन योगी और मोदी को विकास पुरूष बताते हुए थक नहीं रही है। प्रदेश सरकार ने जहां समाज को भयमुक्त वातावरण दिया है वहीं 24 घण्टे विद्युत की निर्वाध आपूर्ति भी सुनिश्चित कराई है। आज देश में चहुॅमुखी विकास के क्षेत्र में प्रदेश का अग्रणी स्थान है। पहले सड़कों के गड्ढ़ों को प्रदेश को जाना जाता था अब शानदार सड़कों से प्रदेश की पहचान है। आज हम विकास के साथ लोगों का स्वागत कर रहे हैं। प्रदेश में जहां निवेश का माहौल बढ़ा है वहीं लाखों की संख्या में युवाओं को रोजगार मुहैया कराए गये हैं। जब आप विकास पुस्तिका का अवलोकन करेंगे तो आप आश्चर्यचकित होंगे कि क्या साढ़े चार वर्ष में इतना विकास हो सकता है। आज कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक 15 हजार रूपये का पैकेज दे रही है, वहीं मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं के आवाज को बुलन्द कर रही है। सामूहिक विवाह योजना हमारी बहनों के जीवन में खुशियां ला रही है। मा0 मंत्री ने कहा कि भदोही एवं गोरखपुर में वेटरनरी चिकित्सा विश्वविद्यालय के निर्माण की मांग को पूरा ही किया गया। यातायात की सुविधाओं को सुगम बनाने के लिए जहां चैड़ी सड़कों का जाल बिछाया गया है, वहीं मण्डलों को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ते हुए घण्टों का सफर मिनटों में पूरा करने की सुविधा दी गयी है। आज प्रदेश की जनता विकास के माॅडल पर मुहर लगाने का कार्य कर रही है और हमारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जानदार व शानदार है यही जनता की आवाज है। उन्होंने कहा के प्रदेश में आजादी से लेकर 2016 तक जहां 11 मेडीकल काॅलेज थे वहीं योगी सरकार ने मात्र साढ़े चार वर्षों में 1.38 लाख सरकारी स्कूलों का कायाकल्प, 8 नये राज्य विश्वविद्यालय, 51नये राजकीय महाविद्यालय, 28 इंजीनियरिंग कॉलेज, 26 पॉलिटेक्निक, 79 आईटीआई, 250 नये इंटर कॉलेज और 771 कस्तूरबा विद्यालयों की स्थापना की गई । कोरोना काल में मा0 मुख्यमंत्री जी के अथक प्रयासों के चलते अब प्रदेश में प्रतिदिन 2.75 लाख जांच करने की सुविधा उपलब्ध है। सरकार ने कोरोना काल में 1 लाख 80 हजार कोविड-बेड की उपलब्धता 555 ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत, 392 क्रियाशील, निशुल्क दवाई किट का वितरण, 6500 से अधिक पीकू/ नीकू बेड तैयार 17. 5 करोड़ से अधिक कांटेक्ट ट्रेसिंग,कोरोना से निराश्रित हुए बच्चों के लिए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना ₹4000 प्रतिमाह भरण-पोषण भत्ता एवं अन्य सुविधाएं स्वीकृत की गई। किसान हित का ध्यान रखते हुए गेंहू एवं धान की रिकाॅर्ड खरीद की, गन्ना मूल्य का भुगतान कराया गया। अवैध कब्जा वाली सरकारी जमीनों को भूमाफियाओं से मुक्त कराया गया। अन्त में उन्होंने कहा कि आज योगी सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश भर में चहुॅमुखी विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार की मदद से जातिगत, दलगत एवं सम्प्रदायवाद की भावना से ऊपर उठकर चहुॅमुखी विकास किया है। जाम से मुक्ति दिलाने के साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए सड़क निर्माण के साथ ही ट्रांसपोर्टनगर देने का कार्य सरकार द्वारा किया गया है। डिफेंस काॅरिडोर के माध्यम से युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के दरवाजे खुले हैं वहीं उद्यमियों के लिए अपने उत्पादों को अन्तराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध होने के अवसर मिले हैं। प्रदेशवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जहां स्मार्ट सिटी के तहत विभिन्न विकास कार्य कराए जा रह हैं वहीं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धार्मिक स्थलों को बड़ी तेजी के साथ विकसित किया जा रहा है। कोरोना काल में संक्रमण से सुरक्षित रखने वाले कोरोना वाॅरियर्स का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी दिनरात की मेहनत से ही हम लोग सुरक्षित हैं और आज वैक्सीन ले रहे हैं। सम्बोधन के अन्त में उन्होंने कहा कि कार्य कभी पूर्व नहीं होता, जो विकास करता है वही आगे बढ़ता है। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री, मा0 राज्यमंत्री पशुधन मत्स्य एवं दुग्ध विकास विभाग, उ0प्र0 शासन द्वारा चकटोडर में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, नए साल में नई उड़ान, स्वास्थ सुरक्षा और सम्मान लगे कैंप का अवलोकन किया। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री, मा0 राज्यमंत्री पशुधन मत्स्य एवं दुग्ध विकास विभाग, उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य पशु चिकित्सालय पाली क्लीनिक ज्ञानपुर निर्माणाधीन का औचक निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया की जल्द से जल्द पाली क्लीनिक को पूर्ण कर हैंड ओवर कराने का निर्देश दिया।

( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )
