रामपुर थाना शहजानगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान नशीली दवाओं के विक्रेताओं का किया बड़ा खुलासा लगभग 5 करोण की नशीली दवाइयों को बरामद कर 11अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

 

( रामपुर थाना शहजानगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान नशीली दवाओं के विक्रेताओं का किया बड़ा खुलासा लगभग 5 करोण की नशीली दवाइयों को बरामद कर 11अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

रामपुर श्रीमान पुलिस अधीक्षक, श्री अंकित मित्तल द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर डा0 संसार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी केमरी, रामपुर श्री अनुज कुमार चौधरी के नेतृत्व में दिनांक 18-09-2021 को एसओजी व थाना शहजादनगर, रामपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम दुर्गनगला फाटक के पास चैकिंग के दौरान मोटर साईकिल को रूकने का इशारा किया तो मोटर साईकिल सवार मोटर साईकिल को पीछे मोडकर भागने लगे पुलिस द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए सोनू कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके कब्जे से मोटर साईकिल नम्बर यूपी 22ए.बी. 0258 व 5 पेटी नशीली दवाई (02 पेटीयों में मेंकोडीडस सीरप, एक पेटी में एल्प्राजोलम टैबलेट, दो पेटियों में स्पास्मोप्रोक्सीवोन कैप्सूल) जिसमें दो पेटी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि साहब मै यह नशीली दवाओं की पेटिया ग्राम दुर्गनंगला से नेशनल हाईवे को जाने वाली स़ड़क के किनारे खण्डर पड़ी बिल्डिंग से वहां मौजूद लोगांे से अभी थोड़ी देर पहले ही लेकर अपने घर बिलासपुर जा रहा था, आप लोग यदि जल्दी मुझे लेकर चले तो वहां काफी नशीली दवाये व खरीदने बेचने वाले व्यक्ति मिल सकते हैं जो इन नशीली दवाओ का व्यापार करते हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नेशनल हाईवे से ग्राम दुर्गनंगला को जाने वाली सड़क के पास बने खण्डरनुमा बिल्डिंग के खण्डर के अन्दर मौजूद व्यक्तियों व गा़ड़ियो को आवश्यक बल प्रयोग करते हुए 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1-सोनू कश्यप पुत्र शिवलाल निवासी मौहल्ला शीरी मियॉ कस्बा व थाना बिलासपुर, रामपुर।
2-संजीव चौधरी पुत्र सोवन्त सिंह निवासी ग्राम नंगलासलार थाना कुन्दरकी जनपद मुरादाबाद
3-लखपत पुत्र सुन्दर लाल निवासी ग्राम मौहम्मदपुर बस्तोर थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद
4-सतीश गुप्ता पुत्र बाबूराम गुप्ता निवासी मौहल्ला शिवपुरी निकट एमरो हास्पिटल थाना कटघर जनपद मुरादाबाद
5-प्रवेश पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम महुनागर का मझरा उस्मान गंज थाना मिलक खानम जनपद रामपुर
6-राजेश पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम महुनागर का मझरा उस्मान गंज थाना मिलक खानम जनपद रामपुर
7-सुरेश पुत्र सिखचन्द ग्राम हसमत गंज थाना अजीमनगर जनपद रामपुर
8-राहिद पुत्र इसरार अली निवासी ग्राम बमनपुरा थाना खजुरिया जनपद रामपुर
9-जितेन्द्र पुत्र स्व0 भूपसिंह सैनी निवासी मोहल्ला नवाबपुरा कस्बा व थाना टाण्डा जनपद रामपुर
10-लवली उर्फ आदित्य पुत्र रामरक्षपाल निवासी सरस्वती विहार गोविन्द नगर थाना कटघर जनपद मुरादाबाद
11-नमन गुप्ता पुत्र सतीश गुप्ता निवासी मौहल्ला शिवपुरी निकट एमरो हास्पिटल थाना कटघर जनपद मुरादाबाद

बरामदगीः-
01- कोडीडस सीरप 23 पेटी,
02- एल्प्राजोलम टैबलेट 14 पेटी,
03- एविलइन्जैक्शन 7 पेटी,
04- स्पास्मोप्रोक्सीवन कैप्सूल 23 पेटी,
05- स्पास्मोवोनस्पास कैप्सूल 5 पेटी,
06- पैन्टाजोशीन इन्जैक्शन 7 पेटी,
07- स्पास्मोप्रोकवोन प्लसकैप्सूल वोकार्डकम्पनी 02 पेटी,
08- डाईजापामइन्जैक्शन 5 पेटी,
09- रैक्सोजसिक इन्जैकशन 22 पेटी,
10- पैन्टारैक्श इन्जेक्शन 2 पेटी,
11- क्लोवीडाल एस0आर0 100 एमजी टैबलेट 8 पेटी,
12- दो मो0सा0, एक आई-20 कार , एक वाहन महेन्द्रा जीतो बरामद।

पूछताछः-
गिरफ्तार अभियुक्त सतीश गुप्ता ने पूछताछ में बताया कि मैं यह नशीली दवाईयॉ चोरी छिपे बसों से जनपद आगरा से शंशांक मेडिकल ऐजन्सी फव्वारा चौक कोतवाली शहर के सामने से अपने नशीली दवाओं के व्यापारी साथी लखपत व संजीव चौधरी व अपने बेटे नमन व अपने अन्य साथियों सोनू, राहिद, प्रवेश , राजेश, सुरेश, आदित्य उर्फ लवली, जितेन्द्र, के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से मेडिकल स्टोर की आड़ मे धोखाधड़ी से मंगाते थे व हम सब साथी मिलकर इन नशीली दवाईयो को भारी मात्रा में खरीदते व बेचते थे व मुनाफा कमाते थे। साहब बसों का ड्राईवर रूपयों के लालच मे हमारा माल ला देते थे, कुछ बस वाले मना भी कर देते थे। लखपत की मदद से नशीली दवाए बसों से लाते, बेचते व बिचवाते थे आज हम सभी साथी इस माल को संजीव के वाहन व अपने वाहन व किराये के साधन से यहां इस खण्डर में देर शाम लाये थे। यहीं से चोरी छिपे लोगों को बिक्री कर रहे थे। हम लोग इन नशीली दवाओ को कुछ मेडिकल स्टोरो पर भी बेचते थे।

कार्यवाहीः-
अभियुक्तगण के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
01-श्री वीरेन्द्र सिंह प्रभारी एसओजी रामपुर मय टीम।
02-श्री अता मौहम्मद थाना प्रभारी शहजादनगर, रामपुर मय टीम।

Back to top button
error: Content is protected !!