उत्तर प्रदेश औरैया थाना थाना फफूंद पुलिस ने अवैध शराब बनाने वालों पर कसा शिकंजा चलाया चेकिंग अभियान थाना प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी द्वारा अलग-अलग स्थानों से शराब बनाने के उपकरण बरामद कर 4 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना थाना फफूंद पुलिस ने अवैध शराब बनाने वालों पर कसा शिकंजा चलाया चेकिंग अभियान थाना प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी द्वारा अलग-अलग स्थानों से शराब बनाने के उपकरण बरामद कर 4 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेशऔरैया पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम के दिशा निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष श्रवण कुमार तिवारी के नेतृत्व में फफूंद पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से अवैध शराब बनाने के उपकरण,व भट्टी बरामद हुई है। पुलिस ने मुकदमा लिख कार्रवाई की है। शनिवार को थाना पुलिस के उप निरीक्षक सुरेश चंद ने अजब सिंह पुत्र तुलाराम निवासी सुगंधा का पुरवा थाना फफूंद के घर के पीछे शराब बनाने की भट्टी लगी हुई थी जिस पर पुलिस ने छापा मारकर 10 लीटर अवैध शराब, शराब बनाने के उपकरण व भट्टी बरामद की है तथा 100 लीटर लहन भी नष्ट किया है। उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह ने दीपू पुत्र श्रीकृष्ण निवासी हसनपुर चांद खां को केशमपुर बंबा पुलिया से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक विकास त्रिपाठी ने पाता बाईपास से आनंद कुमार पुत्र किशन चंद्र निवासी मोहल्ला केसरवानी थाना फफूंद जनपद औरैया को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होरी लाल पुत्र सुदामा लाल निवासी सेहुदपुर को श्रीरामकुमार भारतीय महाविद्यालय के पास से 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने सभी पर मुकदमा लिख कार्रवाई की है पुलिस की कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!