भदोही मा0 राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल जी ने भदोही में निरीक्षण कर गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी,अपर जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के की समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश । ( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )


( भदोही मा0 राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल जी ने भदोही में निरीक्षण कर गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी,अपर जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के की समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश )
भदोही 20 सितम्बर 2021 सू0वि0ः- मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उ0प्र0 रविन्द्र जायसवाल जी ने आज जनपद भदोही का भ्रमण किया। इस क्रम में उन्होने गेस्ट हाउस ज्ञानपुर में जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्र एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होने राजस्व प्रगति का जायजा लिया। उन्होने जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए कि कोई व्यक्ति कृषि के नाम पर जमीन खरीद कर कॉमर्सिल प्रयोग तो नही कर रहा है। इसके साथ ही उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग में शून्य प्रतिशत करप्सन होना चाहिए। इसके साथ उन्होने स्टाफ की कमी एवं अन्य समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। मा0 मंत्री जी ने उत्तर प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि मा0मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी के नेतृत्व में आज उ0प्र0 देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा है, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से प्रदेश नित्य नई उचाईयों को प्राप्त कर रहा है, भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आज देश विदेश के लोगों में प्रदेश निवेश करने का चलन बढ़ा है सरकार के प्रति विश्वास भी। वर्तमान भाजपा सरकार को पिछले सरकार को पिछले सरकार द्वारा विरासत में मिले भष्टाचार भय एवं आतंक के माहौल के खिलाफ लगातार प्रयासरत रही और कानून, व्यवस्था को सुदृढ़ किया जिससे लोगो ने अपने अशियाने बनाये और निवेशकों ने अधिक से अधिक निवेश किया, जिसके वजह से प्रदेश में निबंधन की संख्या बढ़ा है। पिछली सरकार की नीतियों के कारण वित्तीय वर्ष 2016-2017 में जहॉ स्टाम्प एवं निबंधन विभाग को 11643.84 करोड़ सकल राजस्व की प्राप्ति हुई थी वही वर्तमान में मा0 योगी जी के नेतृत्व में पिछले 4 वर्षो में उत्तरोतर वृद्धि करते हुए विभाग ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में 16532.56 करोड़ का सकल राजस्व प्राप्त किया। पिछले लगभग 1.5 वर्षो में करोना महामारी के दृष्टिगत प्रदेश भर के निवेशकों ने प्रदेश की नीतियों पर भरोसा दिखाते हुए निवेश और प्रदेश को निवेश की राजधानी बनाया। विगत साढ़े चार सालों में विभाग द्वारा निम्न कार्य जनहित में संपादित किये। दिसम्बर 2017 से ऑनलाइन रजिस्टेªशन प्रणाली लागू किये जाने के फलस्वरूप आमजन मानस को विलेखों के निबन्धन मे सुगमता हुई है। सभी निबन्धक कार्यालयों में लैपटाप उपलब्ध कराये जाने से अशक्त एवं दिव्यांगजनों को निबन्धन की सुविधा भूतल पर उपलब्ध करायी गयी है।
पिछली सरकारों द्वारा भ्रष्टाचार, भय एवं आतंक के माहौल के कारण निवेशकों ने उत्तर प्रदेश से दूरी बना ली थी जिसके कारण प्रदेश में निवेश कम हुआ फलस्वरूप उद्योगो की कमी के कारण प्रदेश के निवासियों को रोजगार के लिए अन्य प्रदेशों में जाना पड़ा। इसकी विभीषिका हमें कोरोना काल में देखने को भी मिला था, इन सब कठिनाईयों को देखते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी के कालांतर में दूरदर्शी निर्णय लिया जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश तरक्की की राह पर चल निकला है। उन्होने ई-स्टाम्पिंग व्यवस्था लागू करने से जहॉ एक तरफ सामान्य जन को स्टाम्प आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है वही दूसरी तरफ ई-स्टाम्प जारी करने हेतु बैंकों तथा स्टाम्प वेण्डर्स को अधिकृत कर रोजगार के नये अवसर विकसित किये गये हैं। वर्तमान में सभी धनराशि के ई-स्टाम्प निर्गत किये जाने की व्यवस्था की गई है। पिछले साढ़े चार सालों में प्रदेश में सर्किट रेट में कोई वृद्धि नही की गयी है, जिससे जनता ने राहत का अनुभव किया है।
सूचना कार्यालय भदोही द्वारा प्रसारित।

( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )
