उत्तर प्रदेश औरैया थाना दिबियापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान 25,000 इनामिया वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार एक काली स्कर्पियो को पुलिस ने किया बरामद । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना दिबियापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान 25,000 इनामिया वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार एक काली स्कर्पियो को पुलिस ने किया बरामद )
उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर पुलिस टीम ने रात्रिगश्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गैंगेस्टर एक्ट में वांछित ₹25000 के इनामिया शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में दर्ज है कई आपराधिक मुकदमें।
पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती अपर्णा गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम थाना दिबियापुर पुलिस ने क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेन्द्रनाथ यादव के निकट पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर श्री सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में दिनांक 19/20.09.2021 की रात्रि में गश्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 183/21 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट में वांछित इनामिया ₹25000 अभियुक्त शिवम यादव उर्फ मामू पुत्र सतीश चन्द्र निवासी ग्राम ककुरिया थाना दिबियापुर जनपद औरैया को समय करीब 23.50 बजे एनटीपीसी से कम्प्रेसर बम्बा की ओर जाने वाली सड़क ग्रीन वैली स्कूल के पास से आवश्यक घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक काले रंग की स्कार्पियो नं0 यूपी 79 S 0214 जिसके कागजात नही प्राप्त हुए जिसके विरूद्ध धारा 207 MV एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। अभियुक्त शिवम यादव उर्फ मामू के विरूद्ध पूर्व में दर्ज है कई आपराधिक मुकदमें।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. शिवम यादव उर्फ मामू पुत्र सतीश चन्द्र निवासी ग्राम ककुरिया थाना दिबियापुर जनपद औरैया
बरामदगी-
1. काली स्कार्पियो नं0 यूपी 79 S 0214 (सीज)।
आपराधिक इतिहास-
क्र0स0- 490/15
147/148/149/452/504 भादवि व 7 सीएलए एक्ट
दिबियापुर, औरैया, 581/16
364ए/386 भादवि
दिबियापुर, औरैया, 586/16
386 भादवि, दिबियापुर, औरैया, 466/17
147/148/149/307/323/452/504 भादवि, दिबियापुर औरैया, 736/17
147/148/149/307/435/506 भादवि, दिबियापुर, औरैया, निल/20
¾ गुन्डा एक्ट, दिबियापुर, औरैया, निल/20
110 जी सीआरपीसी
दिबियापुर, औरैया, 285/2020
147/148/ 149/323/ 504/506 भादवि व 3(1) द,ध एससी एसटी एक्ट
दिबियापुर , औरैया, 6/21
3/25 आर्मस एक्ट
दिबियापुर, औरैया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना दिबियापुर-
1. निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा
2. उ0नि0 कुलदीप कुमार
3. का0 मुजीब अली
4. का0 सचिन कुमार
5. का0 भगत सिंह

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
