उत्तर प्रदेश आगरा सिकन्दरा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अरुण श्रीवास्तव स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा फ़र्जी चल रहे प्राइवेट हॉस्पिटल पर कसा शिकंजा निरीक्षण के दौरान पूर्णता रोक लगने के बाद भी फर्जी चल रहे प्राइवेट हॉस्पिटल को किया गया सील । ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )


( आगरा सिकन्दरा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अरुण श्रीवास्तव स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा फ़र्जी चल रहे प्राइवेट हॉस्पिटल पर कसा शिकंजा निरीक्षण के दौरान पूर्णता रोक लगने के बाद भी फर्जी चल रहे प्राइवेट हॉस्पिटल को किया गया सील )
उत्तर प्रदेश आगरा शहर में सिकन्दरा के पास बालेश्वर नगर में आयुष्मान हास्पीटल को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा हास्पीटल संचालित करने वाले प्रमाण पत्रों के अभाव में पूर्व में ही निलम्बित कर दिया गया था और अस्पताल के संचालक श्री राजेश कुमार यादव को उत्तर प्रदेश काउन्सिल के प्रमाण पत्र लाने तक सभी प्रकार के चिकित्सीय कार्य को पूर्ण रूप से रोक दिया गया था परन्तु संचालक द्वारा बिना प्रपत्रों को प्रस्तुत किय और बिना अनुमति के मरीजों का इलाज करने के साथ भर्ती कराया जा रहा था । इसलिए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा भौतिक निरीक्षण के समय अस्पताल में दो मरीजों को भर्ती मिलने पर उसे आज दिनांक 20 सितम्बर को ताला लगाकर शील कर दिया गया है ।चिकित्सीय कार्य को निलंबित करने के बाद भी अस्पताल में भर्ती कर मरीजों के इलाज पर रोक लगाने के लिए ताला लगाकर शील कर दिया गया है और अस्पताल में भर्ती दोनो मरीजों को एम्बुलेंस द्वारा अन्य अस्पतालों में भेजकर भर्ती करा दिया गया है । अस्पताल को शील करते समय अपर मुख्य चि कित्सा अधिकारी डॉ सुखेश गुप्ता , उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के अग्निहोत्री, अपर नगर मजिस्ट्रेट श्री राजेश कुमार सिकन्दरा थाने की पुलिस के साथ श्री रजनी कांत ओझा के साथ श्री गोविन्द शर्मा मौजूद रहे । मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा ये स्पष्ट कर दिया गया कि जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष कार्यवाही की जायेगी उन्होंने ये भी कहा कि सभी सरकारी एवं प्राइवेट हाँस्पीटल जनता को सुलभ और अच्छी स्वास्थ्य की सेवायें प्रदान करने के सदैव तैयार हैं यदि इनके द्वारा कभी भी किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही की जाती है तो उसे वरदास्त नहीं किया जायेगा।अमित कुमार जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी |
.
( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )
