उत्तर प्रदेश औरैया थाना अजीतमल पुलिस ने जुआरियों पर कसा शिकंजा 56,500 रुपए बरामद कर 9 जुआरियों को किया गया गिरफतार । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना अजीतमल पुलिस ने जुआरियों पर कसा शिकंजा 56,500 रुपए बरामद कर 9 जुआरियों को किया गया गिरफतार )
उत्तर प्रदेशऔरैया अजीतमल पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जुआ खेल रहे 09 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कब्जे से जामा तलाशी/मालफड़ ₹56500 व 52 अदद ताश के पत्ते बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती अपर्णा गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में जुआ/सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अजीतमल पुलिस ने क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री प्रदीप कुमार के निकट पर्वेक्षण व थाना प्रभारी अजीतमल श्री रामसहाय पटेल के नेतृत्व में दिनांक 19.09.2021 को रात्रिगश्त/चेकिंग के दैरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम चन्दनापुर के कंचन सिंह की दुकान के सामने से ताश के पत्ते से हार जीत की बाजी लगा रहे 09 व्यक्तियों को मय 52 अदद ताश क पत्ते व मालफड़/जामातलाशी से ₹56500 के साथ आवश्यक घेराबंदी कर समय 21.20 बजे गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध मु0अ0सं0 451/21 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-
1. रमेश चन्द्र पुत्र लल्लू प्रसाद निवासी जोगीपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
2. सुमित पुत्र देवी दयाल निवासी एलची नगर थाना अजीतमल जनपद औरैया
3. विनय सिंह पुत्र रघुराज सिंह निवासी करमपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
4. अवधेश कुमार पुत्र रामबाबू निवासी बल्लापुर थाना अजीतमल जनपद औरैया
5. राजा सिंह पुत्र हरदेव सिंह निवासी चन्दनापुर थाना अजीतमल जनपद औरैया
6. सुनील कुमार पुत्र रामनरेश निवासी सावदा थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
7.महेन्द्र पुत्र राम आसरे निवासी तिलकनगर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
8. विवेक कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी जगतपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया
9. संजय पुत्र राजाराम निवासी चपटा थाना अजीतमल जनपद औरैया
बरामदगी-
1. 52 अदद ताश के पत्ते।
2. मालफड़/जामातलाशी से ₹56500
गिरफ्तार करने वाली टीम थाना अजीतमल–
1. उ0नि0 सुरजीत सिंह
2. उ0नि0 मुनीश कुमार
3. हे0का0 193 अजय कुमार
4. हे0का0 266 रामभरत
5. का0 986 श्रीगोपाल
6. का0 555 संतोष वर्मा
7. का0 1000 लखन लाल

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
