उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया अपर्णा गौतम द्वारा पुलिस कार्यालय ककोर सभागार में /एण्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की मासिक समीक्षा व समन्वय गोष्ठी का किया गया आयोजन | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया अपर्णा गौतम द्वारा पुलिस कार्यालय ककोर सभागार में /एण्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की मासिक समीक्षा व समन्वय गोष्ठी का किया गया आयोजन )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया अपर्णा गौतम द्वारा की गई मांसिक समीक्षा व समन्वय गोष्ठी का किया गया आयोजन जिसमें किशोर न्याय अधिनियम 2015 के विषय पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया गया। इसके साथ-साथ पुलिस द्वारा बच्चों के प्रकरणों को हैंण्डल करने की मानक संचालन प्रक्रिया पर संक्षिप्त चर्चा हुई। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य थाने स्तर पर नामित समस्त पुलिस बल को किशोर न्याय अधिनियम पर संवेदीकरण किया गया। इस क्रम में समस्त प्रतिभागियों को जे0जे0एक्ट के अन्तर्गत अनिवार्य प्रारुपों के बारे में जानकारी दी गई। तथा देखरेख संरक्षण/विधि के साथ संघर्षरत बच्चों के पुनर्वासन की सम्पूर्ण प्रक्रिया(सी0डब्ल्यू0सी0) के अधिकारों तथा बाल संरक्षण से जुड़े आवश्यक विभागों व सम्बन्धित सेवाओं के बारे में बताया गया। गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल, क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेन्द्र नाथ यादव,जिला प्रोबेशन अधिकारी,बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड,जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला शक्ति केन्द्र,वन स्टॉप सेन्टर एवं समस्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी का संचालन एवं प्रश्तुतिकरण श्री गिरीश अवस्थी एवं राजेश सैनी(मण्डलीय सलाहकार यूनिसेफ) द्वारा किया गया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
