अलीगढ़ अपराधियों के अपराध की अब कुंडली उनका डाटा बैंक एक क्लिक पर बताएगा कंप्यूटर क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) की एसएसपी ऑफिस में खुली लैब | ( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( अलीगढ़ अपराधियों के अपराध की अब कुंडली उनका डाटा बैंक एक क्लिक पर बताएगा कंप्यूटर क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) की एसएसपी ऑफिस में खुली लैब  )

अलीगढ़अपराधियों के अपराध की अब कुंडली उनका डाटा बैंक बताएगा।जिला पुलिस के कंप्यूटर पर एक क्लिक से ही अपराधियों की पूरी हिस्ट्री का पता चलेगा और इसके नोडल अधिकारी एसपी क्राइम की देखरेख में आधुनिक लैब भी खुल चुकी है। इसमें दो महिलाओं के साथ कुल चार प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात किए गए हैं। ये टीम घटना होने पर अपराधी की जानकारी जुटाने के लिए तकनीकी रूप से मदद करेगी। आपको बता दें कि क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) की एसएसपी ऑफिस में खुली लैब अत्याधुनिक उपकरणों और सुविधाओं से लैस है। ये महिला थाना और जिले के 32 थानों के साथ ही चुनाव सेल, सर्विलांस व अन्य प्रकोष्ठों से भी सीधे जुड़ी है।यहां ऑनलाइन एफआईआर, विवेचना, रोजनामचा ही नहीं अपराधियों का पूरा रिकार्ड भी है। 2003 से लेकर अभी तक यूपी में कहीं भी अपराध करने वाले अपराधियों की लैब से जानकारी ली जा सकती है। इसके पहले के आपराधिक इतिहास को भी आॅनलाइन किया जा रहा है। इसके तहत अपराधियों के फिंगर प्रिंट, आधार कार्ड को भी लिंक करने की प्रक्रिया चल रही है।
जिले के सभी थानों में कंप्यूटर कक्ष व मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लैब की हर गतिविधि की जानकारी व निगरानी मुख्यालय से की जा सकती है। ये कैमरे लैब में लगे कंट्रोल सिस्टम से जुड़े हुए हैं।सभी थानों का रिकार्ड को भी डिजिटल किया गया है। डिस्ट्रिक क्राइम रिपोर्ट (डीसीआर) की भी आपराधिक इतिहास बनाने में मदद ली जा रही है। एसएसपी कलानिधी नैथानी ने बताया कि सीटीएनएस के माध्यम से जिले के तमाम अपराधियों के बारे में सूचनाएं संकलित की जा रही हैं, ताकि किसी भी घटना के बाद तत्काल अपराधी को पकड़ा जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!