सुलतानपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने संसदीय क्षेत्र दौरे के तीसरे व अन्तिम दिन बाढ़ग्रस्त गांवों का प्रशासनिक अमलों के साथ नाव पर बैठकर किया निरीक्षण एंव गांव में चौपाल लगाकर लोगों की किया समस्याओं का समाधान | ( गुलफाम अली की खास रिपोर्ट )

( सुलतानपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने संसदीय क्षेत्र दौरे के तीसरे व अन्तिम दिन बाढ़ग्रस्त गांवों का प्रशासनिक अमलों के साथ नाव पर बैठकर किया निरीक्षण एंव गांव में चौपाल लगाकर लोगों की किया समस्याओं का समाधान )

सुलतानपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने संसदीय क्षेत्र दौरे के तीसरे व अन्तिम दिन चार गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया, भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा के विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों व विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। तथा धनपतगंज ब्लाक अंतर्गत बाढ़ग्रस्त गांव अमऊजासरपुर का नाव से दौरा किया बाढ पीड़ितों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया। सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी आज अपने दौरे के अंतिम दिन दिल्ली जाने से पहले बाढ़ ग्रस्त इलाकों का नाव में बैठकर प्रशासनिक अमले के साथ निरीक्षण किया।बाढ़ की वजह से इस समय आधा दर्जन से अधिक सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव डूबे हुए हैं। मेनका गांधी ने अमउजासरपुर गांव जिसमें लगभग 30 परिवार है उनका संपर्क शहर से पूरी तरीके से पानी की वजह से कट गया है उस गांव में आज मेनका गांधी ने नाव में बैठकर प्रशासनिक अमले के साथ पहुंची और गांव वालों से वार्ता कर उनका हालचाल लिया और दिक्कतों के बारे में पूछा। ग्रामीणों ने बताया कि जब से बाढ़ आई है बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं,राशन आदि नहीं मिल पा रहा है और खेत भी डूबने की वजह से फसलों का काफी नुकसान हुआ है। मेनका गांधी ने मौके पर ही एसडीएम बल्दीराय से तत्काल हर गांव में दो नाव भेजने के साथ राशन सामग्री भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्योंकि हर साल ऐसे ही हालात आ जाते हैं इसके लिए आपदा प्रबंधन फण्ड से एक स्ट्रीमर देने के साथ ही फसलों के नुकसान के लिए मुआवजा भी दिलवाया जाएगा।इसके पूर्व सांसद मेनका संजय गांधी ने सुलतानपुर विधानसभा के सौरमऊ, देहली मुबारकपुर, अलहदादपुर व बालमपुर में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहाँ मुझे राजनीति बिल्कुल नही आती मैं तो लोगों की सेवा और खुशहाली की राजनीति करती हूँ। चौपालों में ग्राम प्रधानों से ग्राम समाज की पड़ी हुई ख़ाली जमीनों पर आम, जामुन, महुआ, अमरूद आदि फलदार पौधे लगाने के लिए कहा। उन्होंने ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने का मंत्र देते हुए प्रधानों से कहाँ कि खाली पड़ी जमीनों पर मेहंदी व भीमा बांस लगाकर प्रधान धीरे-धीरे करोडों की आमदनी कर सकते है।यहा पर उन्होंने ऐसे प्रधानों को पुरस्कृत करने का भी ऐलान किया। वही बीजेपी मुख्यालय पर उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष डा. आरए. वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों व विभागों के नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूँ युवा मोर्चा के नौजवान राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रशिक्षण केन्द्र जायस से व अन्य संस्थाओं से स्किल डेवलपमेंट से प्रशिक्षण प्राप्त कर नौकरी व रोजगार पा सकते है।इसी क्रम में उन्होंने महिला मोर्चा को मेहंदी, मशरूम व मेहंदी की खेती करने का सुझाव तथा किसान मोर्चा को किसानों के बीच जाकर फूलों, काला धान,भीमा बांस व मेहंदी की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से लाभ व प्रशिक्षण दिलाने को कहाँ।इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष गोविन्द तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबिता तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष डाॅ रामजी गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अजादार हुसैन , महामंत्री डाबर खां, गांधी सिंह, बाबी सिंह, एसके मिश्रा, राजधर शुक्ला, अरूण द्विवेदी, जेपी सिंह सहित सभी प्रकोष्ठ व विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।संचालन महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया। अमऊजासरपुर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के द्वारा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हिंदुस्तान की सरकार ने हमेशा जरूरतमंदों की मदद की है, उन्हें पूरा भरोसा है कि अफगानिस्तान की महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हिंदुस्तान की सरकार बड़ा कदम उठाएगी।सांसद मेनका संजय गांधी ने कहां कि पूर्ववर्ती सरकारों में राजनीतिज्ञों व उनक समर्थकों ने बड़े बड़े बंगले बनवाए लेकिन केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने बेघर व गरीब परिवार के लोगों का घर बनाने का काम किया है इसी योजना में पिछले साढ़े चार सालों में 85 हजार मकान बनाए गये।सांसद ने प्रयागराज में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष संत नरेंद्र गिरि के देहावसान पर शोकसंवेदना प्रकट करते हुए दु:ख जताया है।उन्होंने कहा ऐसी घटनाएं बहुत दुखदाई होती हैं।सांसद अमऊजासरपुर से वाया लखनऊ ,आगरा एक्सप्रेस वे होते हुए दिल्ली के रवाना हो गयी। विभिन्न कार्यक्रमों में सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, कृपा शंकर मिश्रा,विजय सिंह रघुवंशी, अनिल तिवारी, शशीकांत पांडे , श्याम बहादुर पांडे, कालीसहाय पाठक,राजेश सिंह, राजेश पांडेय, बृजेश वर्मा, प्रभात पांडे, संतोंष दूबे , प्रदीप यादव, राम अभिलाष सिंह,धीरेन्द्र दूबे आदि उपस्थित रहें।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!