गोंडा एम्स इंटरनेशनल विद्यालय में महिला कल्याण अधिकारी फरहान फातमा द्वारा आत्मरक्षा सम्बंधित छात्राओं को किया गया जागरूक। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

( एम्स इंटरनेशनल विद्यालय में महिला कल्याण अधिकारी फरहान फातमा द्वारा आत्मरक्षा सम्बंधित छात्राओं को किया गया जागरूक )

गोण्डा जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री संतोष कुमार सोनी के निर्देशानुसार एम्स इंटरनेशनल विद्यालय में छात्राओं को महिला कल्याण अधिकारी फरहाना फातमा द्वारा छात्राओं को कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के अंतर्गत आंतरिक परिवाद समिति व जिला स्तरीय समिति के बारे में के गठन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया एवं आत्मरक्षा संबंधी टिप्स दिए गए तथा जिला समन्वक ज्योत्सना सिंह द्वारा घरेलू हिंसा, बाल विवाह आदि के विषय में बताया गया तथा जिला समन्वयक राजकुमार आर्य द्वारा साइबर क्राइम एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के विषय में बताया गया इस कार्यक्रम में चाइल्डलाइन टीम मेंबर शहजाद अली द्वारा छात्राओं को चाइल्डलाइन के कार्यक्षेत्र के बारे में बताते हुए बच्चियों को किसी भी परिस्थिति में 1098 में उपयोग करने के बारे में बताया गया।
इस कार्यक्रम में एम्स इंटरनेशनल कॉलेज के प्रबंधक मतलूब अली एवं प्रधानाचार्य रीना मिश्रा आदि द्वारा भी छात्राओं को जागरूक किया गया।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट ) 

Back to top button
error: Content is protected !!