उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना सिरसागंज गुंजन चौक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर हुआ फरार महिला हुईं गम्भीर रूप से घायल मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के पहुंचाया अस्पताल। (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट ) 

 

 ( वाइट बंशीलाल घायल )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के अंतर्गत गुंजन चौक NH2 highway पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बाइक पर सवार जा रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया । जिससे पत्नी घायल हो गई। जिसको चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बंसीलाल पुत्र रामचरण निवासी बीबामऊ थाना सिरसागंज अपनी पत्नी कंठश्री को लेकर शिकोहाबाद अपनी बेटी को देखने आए थे। वह जब वापस अपने घर जा रहे थे तभी वह सिरसागंज क्षेत्र के अंतर्गत गुंजन चौक के समीप पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । सूचना पुलिस को कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार जारी है।

(  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट ) 

Back to top button
error: Content is protected !!