उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर पालिका के संविदा सफाई कर्मचारियों को सात महीने से वेतन मिलने पर सफाई कर्मियों ने नाराज होकर विधायक एवं एसडीएम को सौंपा ज्ञापनहटाने की लगातार दे रहे महिला सफाईकर्मी ने लगाये आरोप |  ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

 

( वाइट संजू संविदा कर्मी)

( जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर पालिका के संविदा सफाई कर्मचारियों को सात महीने से वेतन मिलने पर सफाई कर्मियों ने नाराज होकर विधायक एवं एसडीएम को सौंपा ज्ञापनहटाने की लगातार दे रहे महिला सफाईकर्मी ने लगाये आरोप )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर पालिका के संविदा सफाई कर्मचारियों को सात महीने से वेतन नहीं मिला है। पिछले सात महीने से यह समस्या बनी हुई है। मंगलवार को वार्डों से सफाई के बाद सफाईकर्मी तहसील परिसर पहुंचे जहां उपजिलाधिकारी देवेंद्र कुमार और विधायक डाक्टर मुकेश वर्मा को एक ज्ञापन सौंपा।कर्मचारियों ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से परिवार चलाना मुशकिल हो गया है। स्कूल खुल गये है और वेतन नहीं मिला तो बच्चों के लिए काॅपी, किताब कैसे खरीदेंगे। वहीं इस समय वायरल फीवर भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन में वेतन नहीं मिला तो वह हड़ताल पर चले जायेंगे। कर्मचारियों ने बताया कि लगातार वेतन के लिए अधिकारियों का ध्यान दिला रहे हैं लेकिन समय पर वेतन भुगतान नहीं हो रहा है। प्लेसमेंट और संविदा पर काम कर रहे सफाई कर्मियों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है और लोग काम करने को तैयार नहीं हो रहे हैं। वेतन भुगतान की यही स्थिति रही तो सफाई व्यवस्था प्रभावित होगी। वहीं सफाई कर्मचारियों ने उप जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार और विधायक डॉ मुकेश वर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वेतन भुगतान करने को कहा । कर्मचारियों ने वेतन भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मी मौजूद रहे।

 ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!