उत्तर प्रदेश प्रोफेसर ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर की अभद्रता छात्रों ने धरना प्रदर्शन करे छात्रोे ने महाविद्यालय के प्राचार्य जी को सौंपा ज्ञापन । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 ( औरैया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को प्रोफेसर द्वारा चंदा लेने से किया मना तो ABVP पदाधिकारी इकठ्ठा हो कर किया धरना प्रदर्शन )

उत्तर प्रदेश औरैया के जनता महाविद्यालय अजीतमल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों व जिम्मेदार सदस्यों ने खून बहेगा सड़को पर, भारत माता की जय, प्रशासन मुर्दाबाद, विद्यार्थी परिषद जिंदाबाद आदि नारो के साथ दिया धरना। तथा परिषद के सदस्यों ने आरोप लगाया कि कल दिनांक 21.09.21 को उनके संगठन के कुछ छात्र विद्यालय परिषद में सदस्य बना रहे थे। एक प्रोफेसर आये और जाति पूछने लगे एवं अभद्रता की व कई प्रकार की धमकियां दी की जिससे हम सभी लोगों में भारी रोष व्याप्त है। ABVP ने अजीतमल पुलिस की देखरेख में धरना दिया गया। तथा महाविद्यालय के प्राचार्य जी को ज्ञापन देकर एवं धरना को समाप्त किया गया। ABVP ने जातिवादी प्रोफेसर को बाहर निकालने की मांग रखी। विश्वत सूत्रों से पता चला है कि एक प्रोफेसर ने केवल रोका था कि इस तरह से विद्यालय में आप बिना प्राचार्य की अनुमति से सदस्यता अभियान नही चला सकते हो, ये छात्र/ छात्राएं सभी बाहर के है। व अन्य जिलों के है, इस से शिक्षण कार्य मे बाधा हो रहा है, जिससे प्रोफेसर से ABVP ने सदस्यता अभियान को नहीं रोका जायेगा और सदस्यता अभियान जारी रखा। जिस से ABVP व प्रोफेसर की आपस मे कहा सुनी हो गई। जब मीडिया के द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य से इस संदर्भ में बात हुई तो उन्होंने बताया जो आरोप लगाए है। वो निराधार है जिनका कोई आधार नही, इस संदर्भ में हम अन्य लोगों से बात करेंगे, जिससे विद्यालय में शांति व अनुशासन कायम रहे। और भविष्य में कोई भी संगठन विद्यालय परिसर में सदस्य बनाने य अनुशासनहीनता वाले काम नही करेगा, विद्यालय परिषद मेरा परिवार है किसी के सम्मान के साथ खिलवाड़ पसन्द नही, सबका सम्मान विद्यालय में रहा है और रहेगा। सभी छात्र/छात्राएं व सभी प्रोफेसर मेरे परिवार की तरह हैं।

 

 

 ( पंकज सिंह राणावत  )

Back to top button
error: Content is protected !!