उत्तर प्रदेश के सोनभद्र बभनी थाना क्षेत्र में बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर बाइक सवार बैंक मैनेजर की हुई मौत ट्रक ड्राइवर हुआ फरार । ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

 ( सोनभद्र बभनी थाना क्षेत्र में बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर बाइक सवार बैंक मैनेजर की हुई मौत ट्रक ड्राइवर हुआ फरार )उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले केबभनी रेनुकूट-बीजपुर मार्ग पर किरबिल जंगल में शनिवार को ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया जिससे इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक की मौत हो गई।बीच सड़क पर गाड़ी होने की वजह से सड़क पर घंटों जाम लग गया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाने में सफल रही। जानकारी के अनुसार इंडियन बैंक शाखा चपकी के शाखा प्रबंधक अशीष कुमार 30 सुबह करीब पौने दस बजे बाईक से बैंक के ही काम से दुद्धी जा रहे थे। जैसे ही नधिरा से आगे बढ़े रेनुकूट की तरफ से आ रही ट्रक ने किरबिल जंगल के पास सामने से टक्कर मारते हुए बाईक पर ट्रक चढ़ा दिया। जिससे शाखा प्रबंधक गंभीर रूप से घायल हो गये। किसी ने पीआरबी 112 को तथा बभनी पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही पीआरबी तथा बभनी थाने के इंचार्ज देवेंद्र प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंच गये।तब तक ग्रामीण भी इकट्ठा हो गये। लोगों ने तत्काल शाखा प्रबंधक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी खड़ा कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक को सड़क के किनारे कराया तब जाकर एक घंटे बाद जाम हट सका।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट। )

Back to top button
error: Content is protected !!