उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद जोइंट डायरेक्टर विकास सिंघल और सीएमओ डॉक्टर दिनेश कुमार प्रेमी ने कोविड 19 की तैयारियों को लेकर पीकू वार्ड का किया निरीक्षण । ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

( विकास सिंगल जौंइट डायरेक्टर लखनऊ )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर के जिला संयुक्त चिकित्सालय में शुक्रवार को लखनऊ से आए जोइंट डायरेक्टर विकास सिंघल ने कोविड 19 की तैयारियां की जानकारी के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में निरीक्षण किया। आज जोइंट डायरेक्टर विकास सिंघल और सीएमओ डॉक्टर दिनेश कुमार प्रेमी ने सुबह दस बजे के करीब जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। जहां सबसे पहले कोविड 19 की तैयारियों को लेकर पीकू वार्ड का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीज के अभिभावकों से दवा सहित इलाज की जानकारी ली। अभिभावकों ने इलाज व दवा में कहीं से कोताही की शिकायत नहीं की। उन्होंने वार्ड में मरीजों को देख रहे डॉक्टरों से भी इलाज व दवा की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने डाक्टर सहित स्टाफ से कहा कि आपदा की स्थिति में डॉक्टर व स्टाफ सहयोग की भावना से काम करें। बीमार बच्चों का बेहतर इलाज कर उन्हें बचाने का काम करें। इसके लिए उन्होंने अस्पताल में डाक्टरों के बेहतर प्रयास की प्रशंसा की। कहा कि इसी तरह से बेहतर प्रयास करें और बीमार बच्चोंके अलावा मरीजों को बचाएं। सावधानियां का विशेष ध्यान रखें।

( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
