उत्तर प्रदेश आगरा के थाना डौकी क्षेत्र तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों में जबरदस्त मारी टक्कर भीषण सड़क हादसे में एक मौत दो गंभीर रूप से घायल | ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )


( आगरा के थाना डौकी क्षेत्र तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों में जबरदस्त मारी टक्कर भीषण सड़क हादसे में एक मौत दो गंभीर रूप से घायल )
उत्तर प्रदेश आगरा के थाना क्षेत्र डौकी के आगरा फतेहाबाद मार्ग पर उस समय चीख-पुकार मच गई जब आगरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार से होंडा ईऑन कार ने दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर मार दी ।जिससे दोनों बाइक बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और भीषण सड़क हादसा हो गया । भीषण सड़क हादसे की सूचना थाना डौकी के थाना अध्यक्ष शेर सिंह सूचना को मिलते ही तत्काल थाना अध्यक्ष शेर सिंह मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए आगरा अस्पताल भेज दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आगरा फतेहाबाद मार्ग पर उस समय चीख-पुकार मच गई जब आगरा की तरफ से आ रही होंडा ईऑन ने दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे दो बाइकों पर बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हेमलता – प्रेम कांत, प्रेम कांत पुत्र मटरे लाल, मनीषा पत्नी लक्ष्मी नारायण, निवासी रनपुरा थाना फतेहाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें थाना अध्यक्ष डौकी ने उपचार के लिए आगरा अस्पताल भेज दिया जहां पर उनका इलाज चल रहा था, तभी चल रहे उपचार के दौरान प्रेमकांत पुत्र मटरे लाल उम्र करीब पचास वर्ष निवासी रनपुरा थाना फतेहाबाद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।और सूचना पुलिस ने मृतक प्रेम कांत की मौत सूचना घर पर दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और गांव में सन्नाटा पसर गया और पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )
