गोण्डा जिलाधिकारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर जनपद के समस्त विकास खंडों में 25 सितंबर 2021 को क दिवसीय ” किसान कल्याण मेला “का किया जाएगा आयोजन संबंधित अधिकारियों को किया निर्देशित । ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

 

( गोण्डा जिलाधिकारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर जनपद के समस्त विकास खंडों में 25 सितंबर 2021 को क दिवसीय ” किसान कल्याण मेला “का किया जाएगा आयोजन संबंधित अधिकारियों को किया निर्देशित)

गोण्डा जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर जनपद के समस्त विकास खंडों में 25 सितंबर 2021 को पूर्वाहन 10:30 बजे से एक दिवसीय  किसान कल्याण मेला “का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत कृषि की वृहद प्रदर्शनी जिसमें स्थानीय स्तर पर गठित स्वयं सहायता समूहों के द्वारा उत्पादित प्रमुख उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी एवं विभिन्न प्रकार की कृषि तकनीकों का प्रदर्शन कराया जाएगा। शासन के किसानोन्नमुखी कार्यक्रमों के बारे में सम्यक जानकारी प्रगतिशील कृषक ,कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग से जुड़े कृषि प्रसार कार्यकर्ता किसान गोष्ठी में उपलब्ध कराएंगे। कृषि विभाग द्वारा कृषि कल्याण की संचालित योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ प्रदान कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित कर विभिन्न योजनाओं के लाभों का वितरण कराया जाएगा। किसान कल्याण मेला में कोविड-19 संबंधी सुरक्षात्मक उपायों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है , इस अवसर पर पर्यवेक्षकीय दायित्व हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उप कृषि निदेशक अपने मुख्य दायित्वों का निर्वहन करते हुए संपूर्ण कार्यक्रम की सूचना कृषि निदेशालय में उपलब्ध कराएंगे।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!