उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद थाना परिसर में सम्पूर्ण समाधान थान दिवस पर एसडीएम ने फरियादो की सुनीं समस्या निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश । ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

( देवेंद्र पाल सिंह एसडीएम शिकोहाबाद )
( जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद थाना परिसर में सम्पूर्ण समाधान थान दिवस पर एसडीएम ने फरियादो की सुनीं समस्या निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद थाना परिसर एसडीएम देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें कई शिकायतें आई। जिसका कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों का एक सप्ताह में संबंधित अधिकारी को निस्तारित करने के निर्देश दिए। थाना दिवस में सुबह से ही फरियादियों का आना शुरू हो गया। ग्रामीण इलाकों से समस्याएं ज्यादा आईं। जिसमें ज्यादातर समस्याएं राशन डीलर, राजस्व और जमीन संबंधी रहीं। वहीं शहरी क्षेत्र में नाली खरंजा, जलभराव के साथ ही नगर पालिका से संबंधित रहीं। थाना दिवस में उपजिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के प्रति संजीदा होने के निर्देश दिये। उप जिलाधिकारी ने थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह को निर्देशित किया कि झगड़ों से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से लें। इस मौके पर तहसील, थाना के प्रभारी आदि मौजूद रहे।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
