सहारनपुर नागल थाना क्षेत्र थानेदार वीनू सिंह का इतना ख़ौफ़ गैंगस्टर उमाही के रहने वाले अनीश ने खुद ही थाने पहुंचकर थाने में हाथ उठाकर बोला अब नहीं करूंगा कोई अपराध किया सरेंडर | ( साबेज खान की खास रिपोर्ट )

( सहारनपुर नागल थाना क्षेत्र थानेदार वीनू सिंह का इतना ख़ौफ़ गैंगस्टर उमाही के रहने वाले अनीश ने थाने में हाथ उठाकर बोला अब नहीं करूंगा कोई अपराध किया सरेंडर )
सहारनपुर जनपद के नागल थाना क्षेत्र स्थित गांव उमाही के रहने वाले अनीश ने शनिवार को थाने पर पहुंचकर सरेंडर किया। अनीश गैंगस्टर सहित अन्य आपराधिक मामलों का आरोपी है। उसने हाथ उठाकर कहा कि अब मैं कोई अपराध नहीं करूंगा, पुलिस से मुझे डर लगता है। बता दें कि शनिवार को थाने के टॉप टेन अपराधी ने थाने में समर्पण कर भविष्य में अपराध न करने की कसम खाई है। पुलिस ने अपराधी को न्यायालय में पेश किया। सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव उमाही कलां निवासी अनीश पुत्र असगर पर जनकपुरी, थाना मंडी एवं नागल के 13 मुकदमे दर्ज हैं। हाल में एनडीपीएस के मुकदमे में वांछित चल रहा था। वहीं कौतवाल वीनू सिंह व उनकी टीम उसके घर पर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश से घबराकर शनिवार को अनीश ने खुद ही थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। साथ ही उसने भविष्य में अपराध न करने की कसम भी खाई है। सीओ ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
