उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद आर.एस. एस.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नगर एकत्रीकरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ | ( ब्यूरो प्रमुख स सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ पवन यादव की खास रिपोर्ट )

( आर.एस. एस. का नगर एकत्रीकरण कार्यक्रम रविवार को शिकोहाबाद में सम्पन्न हुआ
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नगर एकत्रीकरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें 500 से अधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रान्त कार्यवाह प्रमोद शर्मा ने संघ की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि आज विश्व में 22 देशों में संघ का कार्य चल रहा है। वर्तमान में संघ की 60 हजार शाखाएं हैं व ढाई करोड़ स्वयंसेवक हैं। संघ का लक्ष्य राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाना है। संघ का स्वयंसेवक व्यक्ति, परिवार, समाज, राष्ट्र, विश्व, सृष्टि एवं परमेष्टि तक सप्तपदी यात्रा करके ईश्वर के निकट पहुँचना चाहता है। संघ शाखा के माध्यम से निरंतर व्यक्ति निर्माण कर रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद शर्मा प्रान्त कार्यवाह, अशोक यादव नगर संघचालक, संजीव माथुर मुख्य अतिथि, धर्मेंद्र जिला प्रचारक, ललित नगर प्रचारक, शशांक भदौरिया, नारायण हरि, नारायण सिंह, सुभाष सिसौदिया, स्वप्नेश वर्मा, शिवम दीक्षित, नीरू तोमर, ज्ञानेंद्र जैन, शिवम मिश्रा, ब्रजेश यादव, अनिल कुलश्रेष्ठ, शुभ अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह, डॉ सुशील मिश्रा आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
( ब्यूरो प्रमुख स सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )