उत्तर प्रदेश औरैया सदर क्षेत्र सुरेंद्र नाथ व प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री के ,के पाण्डेय द्वारा हेलमेट पहनने नाम से चलाया गया अभियान नुक्कड नाटक ने किया जागरूक । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 ( औरैया सदर क्षेत्र सुरेंद्र नाथ व प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री के ,के पाण्डेय द्वारा हेलमेट पहनने नाम से चलाया गया अभियान नुक्कड नाटक ने किया जागरूक  )

उत्तर प्रदेश औरैया  जनपद में सरकार द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान को सफल बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा गौतम के निर्देश पर अपर व अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिष्यपाल के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी सदर औरैया श्री सुरेंद्र नाथ यादव द्वारा एआरटीओ श्री अशोक कुमार के साथ संयुक्त रूप से मिलकर देवकली चौराहे पर टेंपो, टैक्सी, बस, ट्रक व अन्य भार वाहन के चालकों और ट्रांसपोर्टरों की एक गोष्ठी अपरान्ह में आयोजित की गई इस गोष्ठी में वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों को यातायात के नियमों के प्रति सजग और जागरूक किया गया साथ ही साथ मौके पर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम द्वारा यातायात नियमो के प्रति सचेत करते हुए हेलमेट लगाने हेतु लोगों को प्रोत्साहित भी किया गया । प्रभारी निरीक्षक यातायात औरैया श्री के के पाण्डेय ने “हेलमेट पहनें” नाम से एक अभियान देवकली चौराहे से आरम्भ किया । इस अभियान के तहत हेलमेट न लगाने वालों को सचेत करते हुए हेलमेट पहने का स्टीकर उनके वाहन पर लगाया जाएगा और साथ ही साथ उनका वाहन नंबर रिकॉर्ड में रखा जाएगा ताकि भविष्य में समझाने के बावजूद उनके हेलमेट न लगाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा सके। शासन के निर्देशों के अनुसार दिवस वार आवंटित की गई कार्यवाही का कुशल संचालन कराया जा रहा है।

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!